Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mansoon Rain Alert: यूपी में भीषण गर्मी से त्राहिमाम ! इस दिन से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, होगी मॉनसून की एंट्री

यूपी में भीषण गर्मी से त्राहिमाम इस तारीख से हो सकती है बारिश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP Weather Updates

यूपी (Uttar Pradesh) समेत उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहा है. लेकिन राहत की खबर है कि 15 जून से मौसम करवट लेगा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और 22-23 जून तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाएगा.

UP Mansoon Rain Alert: उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. तापमान लगातार 45 डिग्री के पार जा रहा है और लू के थपेड़े जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं. लेकिन अब राहत की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग ने साफ किया है कि 15 जून से उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मॉनसून की सक्रियता से गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

उत्तर भारत में लू का कहर, यूपी में तापमान 47 डिग्री के करीब

बीते एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है. कई जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है.

खासकर गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, झांसी, लखनऊ, कानपुर और फतेहपुर जैसे शहरों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो जाती हैं और लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं. लू से अब तक दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है.

15 जून से राहत की शुरुआत, मॉनसून देगा ठंडी सांस

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 15 जून से उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां पहले शुरू होंगी और उसके बाद यह धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ेगी.

Read More: UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 जून के बाद से ही पश्चिमी यूपी में मौसम की स्थिति में सुधार नजर आएगा. बारिश के साथ-साथ तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

मॉनसून की रफ्तार में फिर आया जोर, जल्द पहुंचेगा उत्तर-पश्चिम भारत

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार सामान्य तिथि से पहले गति पकड़ चुका है. 24 मई को केरल पहुंचने के बाद यह तेज़ी से आगे बढ़ा और 29 मई तक मुंबई और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों को कवर कर लिया.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

हालांकि, 10 से 11 जून के बीच मॉनसून की रफ्तार कुछ दिनों के लिए थमी रही, जिससे तापमान में तेज़ी से वृद्धि हुई. लेकिन अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं और मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.

22-23 जून तक दिल्ली में दस्तक देगा मॉनसून

आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक, मॉनसून 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों को कवर कर लेगा.

इसके बाद 19 जून से 25 जून के बीच यह उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में फैल जाएगा. दिल्ली में आमतौर पर 30 जून तक मॉनसून पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री 22-23 जून तक होने की संभावना जताई गई है, जो एक बड़ी राहत है.

गर्मी से बेहाल यूपी के लोग अब राहत की आस में

लखनऊ, कानपुर, आगरा, फतेहपुर (Fatehpur) और झांसी जैसे जिलों में लोग गर्मी से बुरी तरह त्रस्त हैं. दिनभर बिजली कटौती और गर्म हवाओं ने स्थिति और खराब कर दी है. स्कूलों में छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं.

पानी की कमी और लू से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आई राहतभरी खबर लोगों के लिए सुकून लेकर आई है. अब सभी की निगाहें 15 जून पर टिकी हैं, जब मानसून की पहली बूंदें राहत लेकर आएंगी.

13 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Mansoon Rain Alert: यूपी में भीषण गर्मी से त्राहिमाम ! इस दिन से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, होगी मॉनसून की एंट्री

UP Weather Updates

UP Mansoon Rain Alert: उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. तापमान लगातार 45 डिग्री के पार जा रहा है और लू के थपेड़े जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं. लेकिन अब राहत की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग ने साफ किया है कि 15 जून से उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मॉनसून की सक्रियता से गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

उत्तर भारत में लू का कहर, यूपी में तापमान 47 डिग्री के करीब

बीते एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है. कई जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है.

खासकर गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, झांसी, लखनऊ, कानपुर और फतेहपुर जैसे शहरों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो जाती हैं और लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं. लू से अब तक दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है.

15 जून से राहत की शुरुआत, मॉनसून देगा ठंडी सांस

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 15 जून से उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां पहले शुरू होंगी और उसके बाद यह धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ेगी.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 जून के बाद से ही पश्चिमी यूपी में मौसम की स्थिति में सुधार नजर आएगा. बारिश के साथ-साथ तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी.

मॉनसून की रफ्तार में फिर आया जोर, जल्द पहुंचेगा उत्तर-पश्चिम भारत

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार सामान्य तिथि से पहले गति पकड़ चुका है. 24 मई को केरल पहुंचने के बाद यह तेज़ी से आगे बढ़ा और 29 मई तक मुंबई और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों को कवर कर लिया.

हालांकि, 10 से 11 जून के बीच मॉनसून की रफ्तार कुछ दिनों के लिए थमी रही, जिससे तापमान में तेज़ी से वृद्धि हुई. लेकिन अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं और मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.

22-23 जून तक दिल्ली में दस्तक देगा मॉनसून

आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक, मॉनसून 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों को कवर कर लेगा.

इसके बाद 19 जून से 25 जून के बीच यह उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में फैल जाएगा. दिल्ली में आमतौर पर 30 जून तक मॉनसून पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री 22-23 जून तक होने की संभावना जताई गई है, जो एक बड़ी राहत है.

गर्मी से बेहाल यूपी के लोग अब राहत की आस में

लखनऊ, कानपुर, आगरा, फतेहपुर (Fatehpur) और झांसी जैसे जिलों में लोग गर्मी से बुरी तरह त्रस्त हैं. दिनभर बिजली कटौती और गर्म हवाओं ने स्थिति और खराब कर दी है. स्कूलों में छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं.

पानी की कमी और लू से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आई राहतभरी खबर लोगों के लिए सुकून लेकर आई है. अब सभी की निगाहें 15 जून पर टिकी हैं, जब मानसून की पहली बूंदें राहत लेकर आएंगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us