Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में सोलर पैनल अब पूरी तरह फ्री इंस्टॉलेशन, आवेदन और पंजीयन शुल्क हुआ माफ

यूपी में अब सोलर पैनल रजिस्ट्रेशन आवेदन शुल्क फ्री जारी हुआ आदेश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोलर पैनल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब आवेदन शुल्क और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं. मीटर जांच शुल्क भी माफ हो गया है. उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर 1250 रुपये और मीटर खुद खरीदने वालों को 1650 रुपये तक का फायदा मिलेगा.

Solar Panel Uttar Pradesh: यूपी में सोलर पैनल लगवाना अब और आसान और सस्ता हो गया है. सरकार ने आवेदन और पंजीकरण शुल्क खत्म कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा 1250 रुपये का फायदा होगा. वहीं जो उपभोक्ता खुद से मीटर खरीदकर लगवाते हैं, उन्हें अतिरिक्त 400 रुपये की बचत मिलेगी यानी कुल 1650 रुपये तक का लाभ होगा. यह फैसला प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लिया गया है.

अब सोलर पैनल के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक की रूफटॉप सोलर विद्युत क्षमता वाले उपभोक्ताओं से पहले आवेदन शुल्क 250 रुपये और पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये लिया जाता था. यानी कुल 1250 रुपये का अतिरिक्त बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने इन दोनों शुल्कों को पूरी तरह खत्म कर दिया है.

मीटर जांच शुल्क भी माफ, उपभोक्ताओं को सीधी राहत

सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं से पहले नेट मीटर जांच के लिए 400 रुपये शुल्क लिया जाता था. पावर कार्पोरेशन ने अब इसे भी पूरी तरह माफ कर दिया है. ऐसे उपभोक्ता जो मीटर खरीदकर लगवाते हैं, उन्हें अब कुल 1650 रुपये तक का सीधा फायदा होगा.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रहा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ताओं को पैनल की लागत पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. अब शुल्क माफी से यह योजना और भी आकर्षक हो गई है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट की बाध्यता खत्म

पहले उपभोक्ताओं को इंटरकनेक्शन/नेटमीटरिंग एग्रीमेंट करना अनिवार्य था. लेकिन अब इस आवश्यकता को भी समाप्त कर दिया गया है. यानी अब उपभोक्ताओं को सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए किसी अतिरिक्त औपचारिकता की जरूरत नहीं होगी.

Read More: UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा

आदेश जारी, सभी निगमों को दिए निर्देश

पावर कार्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सभी विद्युत वितरण निगमों के निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ दिया जाए और किसी भी उपभोक्ता से आवेदन, पंजीकरण या मीटर जांच शुल्क न लिया जाए.

Read More: PCS Officer Transfer List: योगी सरकार की जारी है तबादला एक्सप्रेस ! कई PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

31 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

यूपी में सोलर पैनल अब पूरी तरह फ्री इंस्टॉलेशन, आवेदन और पंजीयन शुल्क हुआ माफ

Lucknow News In Hindi

Solar Panel Uttar Pradesh: यूपी में सोलर पैनल लगवाना अब और आसान और सस्ता हो गया है. सरकार ने आवेदन और पंजीकरण शुल्क खत्म कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा 1250 रुपये का फायदा होगा. वहीं जो उपभोक्ता खुद से मीटर खरीदकर लगवाते हैं, उन्हें अतिरिक्त 400 रुपये की बचत मिलेगी यानी कुल 1650 रुपये तक का लाभ होगा. यह फैसला प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लिया गया है.

अब सोलर पैनल के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक की रूफटॉप सोलर विद्युत क्षमता वाले उपभोक्ताओं से पहले आवेदन शुल्क 250 रुपये और पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये लिया जाता था. यानी कुल 1250 रुपये का अतिरिक्त बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने इन दोनों शुल्कों को पूरी तरह खत्म कर दिया है.

मीटर जांच शुल्क भी माफ, उपभोक्ताओं को सीधी राहत

सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं से पहले नेट मीटर जांच के लिए 400 रुपये शुल्क लिया जाता था. पावर कार्पोरेशन ने अब इसे भी पूरी तरह माफ कर दिया है. ऐसे उपभोक्ता जो मीटर खरीदकर लगवाते हैं, उन्हें अब कुल 1650 रुपये तक का सीधा फायदा होगा.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रहा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ताओं को पैनल की लागत पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. अब शुल्क माफी से यह योजना और भी आकर्षक हो गई है.

इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट की बाध्यता खत्म

पहले उपभोक्ताओं को इंटरकनेक्शन/नेटमीटरिंग एग्रीमेंट करना अनिवार्य था. लेकिन अब इस आवश्यकता को भी समाप्त कर दिया गया है. यानी अब उपभोक्ताओं को सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए किसी अतिरिक्त औपचारिकता की जरूरत नहीं होगी.

आदेश जारी, सभी निगमों को दिए निर्देश

पावर कार्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सभी विद्युत वितरण निगमों के निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ दिया जाए और किसी भी उपभोक्ता से आवेदन, पंजीकरण या मीटर जांच शुल्क न लिया जाए.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us