Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कासगंज ट्रैक्टर हादसा: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई हादसे का शिकार ! तालाब में पलटने से 15 की दर्दनाक मौत, 2 दर्जन घायल

कासगंज ट्रैक्टर हादसा: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई हादसे का शिकार ! तालाब में पलटने से 15 की दर्दनाक मौत, 2 दर्जन घायल
कासगंज में सड़क हादसा, image credit original source

कासगंज ट्रैक्टर हादसा

यूपी के कासगंज (Kasganj) जिले में भीषण सड़क हादसा (Tragic Road Accident) हो गया. माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे 2 दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पास स्थित तालाब में पलट गई. चीख-पुकार मचते ही अफरातफरी मच गई. आनन फानन में राहगीरों की भीड़ जुटने लगी और सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर डीएम व एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य मे जुटा हुआ है. इस हादसे में 15 लोगों के मौत (Death) की खबर आ रही है, जबकि 2 दर्जन घायल हैं. सीएम ने इस सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. और हरसम्भव मदद व मुआवजे का एलान किया है.

कासगंज में भीषण सड़क हादसा 15 की मौत

उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. कासगंज (Kasganj) जिले में शनिवार के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है माघ पूर्णिमा के अवसर पर ट्रैक्टर ट्रॉली में 2 दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए निकले थे, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पास स्थित तालाब में जाकर पलट गई. चीख-पुकार मचते ही लोगों में हड़कंप मच गया. राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना पर डीएम व एसपी समेत पुलिस बल पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस भीषण सड़क हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. आलाधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है.

tragic_road_accident_kasganj_very_sad_news
भीषण सड़क हादसा कासगंज, image credit original source

कैसे हुआ यह दर्दनाक सड़क हादसा?

जानकारी के मुताबिक कासगंज के पटियाली-दरीयावगंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब 2 दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्राली सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर तालाब में जा पलटी. तालाब में पलटने से ट्रॉली में बैठे लोग तालाब में जा गिरे. चीख-पुकार मचते ही लोगों ने पुलिस को सूचना करते हुए मदद शुरू की. सूचना पर डीएम व एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और क्रेन की मदद से राहत कार्य शुरू कराया.

जानकारी जो मिली है जिसमें तालाब में डूबकर 15 की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि 2 दर्जन से ज्यादा घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. मृतकों में 7 बच्चे व 8 महिलाएं बताई जा रही है. बताया जा रहा है माघ पूर्णिमा होने के चलते सभी कादरगंज घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तभी गांव गढ़िया के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यह सभी लोग एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के छोटे कस के रहने वाले हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सीएम योगी अदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी है. इसके साथ ही सभी घायलों का तत्काल निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us