Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Shubham Dwivedi News: जब योगी के सामने बिलख पड़ी ऐशन्या ! सिसकियों से गूंज उठी कानपुर की दीवारें

पहलगाम के आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ: Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की. ऐशन्या की सिसकियों ने माहौल को गमगीन कर दिया. योगी ने कहा, बहनों के सामने उजाड़ा गया सिंदूर बर्दाश्त नहीं होगा, आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी.

Kanpur Shubham Dwivedi News: कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मनाने गया था एक नवविवाहित जोड़ा, लेकिन लौटे सिर्फ शव और सिसकियां. पहलगाम में शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या के लिए ये महज एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि जीवन भर की पीड़ा का आरंभ था.

जिस व्यक्ति के साथ जिंदगी शुरू की थी, उसी का अंत अपनी आंखों के सामने देखना किसी को भी तोड़ सकता है. ऐशन्या का दर्द अब सिर्फ उनका निजी दुख नहीं रहा, वह एक सवाल बन चुका है—क्या हिंदू होने की कीमत इतनी बड़ी है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब घर पहुंचे, तो उनके शब्दों ने परिवार को नहीं, पूरे समाज को झकझोर दिया.

धर्म पूछकर बहनों के सामने उजाड़ा गया सिंदूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शहीद शुभम द्विवेदी के कानपुर पैतृक निवास हाथीपुर परिजनों से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने न केवल संवेदना जताई, बल्कि आतंकियों को सख्त संदेश भी दिया.

उन्होंने साफ कहा कि इस हमले ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है. "बहनों-बेटियों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ा गया है, धर्म पूछकर बर्बरता की गई है. भारत में इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है और सरकार इसके समूल नाश की दिशा में निर्णायक कार्रवाई करने जा रही है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

वो हाथ थामे रहे…और फिर चले गए, ऐशन्या की टूटी आवाज़ ने सबकी आंखें नम कर दीं

जब मुख्यमंत्री शुभम के घर पहुंचे, तो ऐशन्या कुछ पल के लिए चुप रहीं. लेकिन जब बोलीं, तो हर शब्द जैसे एक आंसू बनकर बह निकला. उन्होंने बताया कि कैसे उनके सामने शुभम से नाम और धर्म पूछा गया और फिर बेरहमी से गोली मार दी गई.“मैं बस चिल्लाती रही… कुछ नहीं कर सकी,” उन्होंने डूबती आवाज़ में कहा.. सीएम योगी उनको और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वो अकेली नहीं हैं, पूरा प्रदेश और सरकार उनके साथ खड़ी है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

योगी ने किया न्याय का वादा और कार्रवाई का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने वक्तव्य में दो बातें साफ़ कीं..पहली, इस वीभत्स घटना के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी और दूसरी, राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति नहीं, राष्ट्रहित में फैसले लेती है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि CCS की बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं और जल्द ही उनके परिणाम सामने आएंगे.आतंकियों और उनके आकाओं को कुचला जाएगा, ताकि ऐसा दुस्साहस दोबारा कोई न कर सके. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इस बार कोई माफी नहीं, केवल न्याय होगा—और वो भी तेज़ और निर्णायक.

24 Apr 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Kanpur Shubham Dwivedi News: जब योगी के सामने बिलख पड़ी ऐशन्या ! सिसकियों से गूंज उठी कानपुर की दीवारें

Kanpur News In Hindi

Kanpur Shubham Dwivedi News: कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मनाने गया था एक नवविवाहित जोड़ा, लेकिन लौटे सिर्फ शव और सिसकियां. पहलगाम में शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या के लिए ये महज एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि जीवन भर की पीड़ा का आरंभ था.

जिस व्यक्ति के साथ जिंदगी शुरू की थी, उसी का अंत अपनी आंखों के सामने देखना किसी को भी तोड़ सकता है. ऐशन्या का दर्द अब सिर्फ उनका निजी दुख नहीं रहा, वह एक सवाल बन चुका है—क्या हिंदू होने की कीमत इतनी बड़ी है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब घर पहुंचे, तो उनके शब्दों ने परिवार को नहीं, पूरे समाज को झकझोर दिया.

धर्म पूछकर बहनों के सामने उजाड़ा गया सिंदूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शहीद शुभम द्विवेदी के कानपुर पैतृक निवास हाथीपुर परिजनों से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने न केवल संवेदना जताई, बल्कि आतंकियों को सख्त संदेश भी दिया.

उन्होंने साफ कहा कि इस हमले ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है. "बहनों-बेटियों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ा गया है, धर्म पूछकर बर्बरता की गई है. भारत में इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है और सरकार इसके समूल नाश की दिशा में निर्णायक कार्रवाई करने जा रही है.

वो हाथ थामे रहे…और फिर चले गए, ऐशन्या की टूटी आवाज़ ने सबकी आंखें नम कर दीं

जब मुख्यमंत्री शुभम के घर पहुंचे, तो ऐशन्या कुछ पल के लिए चुप रहीं. लेकिन जब बोलीं, तो हर शब्द जैसे एक आंसू बनकर बह निकला. उन्होंने बताया कि कैसे उनके सामने शुभम से नाम और धर्म पूछा गया और फिर बेरहमी से गोली मार दी गई.“मैं बस चिल्लाती रही… कुछ नहीं कर सकी,” उन्होंने डूबती आवाज़ में कहा.. सीएम योगी उनको और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वो अकेली नहीं हैं, पूरा प्रदेश और सरकार उनके साथ खड़ी है.

योगी ने किया न्याय का वादा और कार्रवाई का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने वक्तव्य में दो बातें साफ़ कीं..पहली, इस वीभत्स घटना के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी और दूसरी, राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति नहीं, राष्ट्रहित में फैसले लेती है.

उन्होंने कहा कि CCS की बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं और जल्द ही उनके परिणाम सामने आएंगे.आतंकियों और उनके आकाओं को कुचला जाएगा, ताकि ऐसा दुस्साहस दोबारा कोई न कर सके. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इस बार कोई माफी नहीं, केवल न्याय होगा—और वो भी तेज़ और निर्णायक.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us