Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh: यूपी के इस जिले में 1 अगस्त से महंगी हो जाएंगी जमीनें ! शुरू हो गया सर्वे, जानिए कितना बढ़ेगा सर्किल रेट

कानपुर में एक अगस्त से बढ़ जाएगा सर्किल रेट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में 1 अगस्त से जमीन खरीदना महंगा हो सकता है. जिले में सर्किल रेट को 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए सर्वे चल रहा है और 10 जुलाई तक संभावित दरें सार्वजनिक की जाएंगी. 25 जुलाई तक आपत्तियां ली जाएंगी, जिसके बाद नया रेट लागू होगा.

Kanpur New Circle Rate News: यूपी के कानपुर जिले में एक अगस्त से जमीनों की खरीद-फरोख्त महंगी होने वाली है. प्रशासन 15 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी में है. इसके लिए उपनिबंधक और तहसीलदार की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है.

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 10 जुलाई तक नई प्रस्तावित दरें जारी की जाएंगी, जिसके बाद 25 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और अंतिम निर्णय के बाद नया सर्किल रेट 1 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा.

हर इलाके की कीमतों का हो रहा बारीकी से सर्वे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्किल रेट बढ़ाने से पहले शहर के हर इलाके में जमीनों की कीमतों और बैनामों का अध्ययन किया जा रहा है. तहसीलदार और उपनिबंधकों की टीमें क्षेत्रवार सर्वे कर रही हैं ताकि बाजार मूल्य और सर्किल रेट के बीच का अंतर खत्म किया जा सके.

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में जमीन की बिक्री तेजी से बढ़ी है लेकिन सर्किल रेट (Kanpur Circle Rate) अब भी पिछड़े हुए हैं. यही कारण है कि प्रशासन अब सटीक दरें तय करने की कोशिश कर रहा है.

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

10 जुलाई तक आएगा प्रस्तावित रेट, 25 तक ली जाएंगी आपत्तियां

सर्वे के बाद 10 जुलाई को प्रस्तावित सर्किल रेट को सार्वजनिक किया जाएगा. इसके लिए अखबारों और नोटिस बोर्ड पर जानकारी साझा की जाएगी. इसके बाद 14 दिनों का समय दिया जाएगा, जिसमें कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र के सर्किल रेट पर आपत्ति जता सकता है.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

इन आपत्तियों पर 25 जुलाई तक सुनवाई कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अगस्त से संशोधित दरें लागू हो जाएंगी.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

पिछले साल 9 वर्षों बाद बढ़ा था रेट, अब फिर बदलाव की तैयारी

पिछले साल कानपुर में नौ साल बाद पहली बार सर्किल रेट (Kanpur Circle Rate) में बढ़ोतरी की गई थी, तब दरों में औसतन 15 फीसदी की वृद्धि हुई थी. लेकिन इस बार प्रशासन इसे और अधिक व्यावहारिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

इस बार की प्रक्रिया में हर क्षेत्र के बाजार मूल्य, बिक्री के आंकड़े और महंगाई दर जैसे कई मानकों को शामिल किया गया है. मकसद है कि रजिस्ट्री से मिलने वाले राजस्व में वृद्धि हो और सट्टा रोकने के लिए पारदर्शिता लाई जा सके.

एडीएम और डीएम स्तर पर लगातार हो रही समीक्षा बैठकें

सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला जिलाधिकारी, एडीएम फाइनेंस और एआईजी स्टाम्प की संयुक्त बैठक के बाद लिया जाएगा. इस बीच सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समयसीमा के भीतर सर्वे पूरा करें और पारदर्शिता के साथ प्रस्ताव तैयार करें.

सूत्रों के अनुसार, बैठकें लगातार चल रही हैं और अधिकारियों का मानना है कि इस बार रेट को ज्यादा सटीक और तर्कसंगत बनाया जाएगा ताकि जनता और शासन दोनों को लाभ हो.

कहां-कहां हो सकता है सबसे ज्यादा असर

शहर के पॉश इलाकों जैसे स्वरूप नगर, तिलक नगर, काकादेव, बर्रा, कल्याणपुर और नवाबगंज में जमीनों की खरीद-बिक्री की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. ऐसे इलाकों में सर्किल रेट बाजार रेट से काफी पीछे हैं.

इस बार इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां आवासीय योजनाएं बन रही हैं, वहां भी रेट बढ़ाने की संभावना है. इस कदम से जहां सरकार को स्टांप ड्यूटी से अधिक राजस्व मिलेगा, वहीं खरीदारों को जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

03 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Uttar Pradesh: यूपी के इस जिले में 1 अगस्त से महंगी हो जाएंगी जमीनें ! शुरू हो गया सर्वे, जानिए कितना बढ़ेगा सर्किल रेट

Kanpur News In Hindi

Kanpur New Circle Rate News: यूपी के कानपुर जिले में एक अगस्त से जमीनों की खरीद-फरोख्त महंगी होने वाली है. प्रशासन 15 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी में है. इसके लिए उपनिबंधक और तहसीलदार की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है.

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 10 जुलाई तक नई प्रस्तावित दरें जारी की जाएंगी, जिसके बाद 25 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और अंतिम निर्णय के बाद नया सर्किल रेट 1 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा.

हर इलाके की कीमतों का हो रहा बारीकी से सर्वे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्किल रेट बढ़ाने से पहले शहर के हर इलाके में जमीनों की कीमतों और बैनामों का अध्ययन किया जा रहा है. तहसीलदार और उपनिबंधकों की टीमें क्षेत्रवार सर्वे कर रही हैं ताकि बाजार मूल्य और सर्किल रेट के बीच का अंतर खत्म किया जा सके.

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में जमीन की बिक्री तेजी से बढ़ी है लेकिन सर्किल रेट (Kanpur Circle Rate) अब भी पिछड़े हुए हैं. यही कारण है कि प्रशासन अब सटीक दरें तय करने की कोशिश कर रहा है.

10 जुलाई तक आएगा प्रस्तावित रेट, 25 तक ली जाएंगी आपत्तियां

सर्वे के बाद 10 जुलाई को प्रस्तावित सर्किल रेट को सार्वजनिक किया जाएगा. इसके लिए अखबारों और नोटिस बोर्ड पर जानकारी साझा की जाएगी. इसके बाद 14 दिनों का समय दिया जाएगा, जिसमें कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र के सर्किल रेट पर आपत्ति जता सकता है.

इन आपत्तियों पर 25 जुलाई तक सुनवाई कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अगस्त से संशोधित दरें लागू हो जाएंगी.

पिछले साल 9 वर्षों बाद बढ़ा था रेट, अब फिर बदलाव की तैयारी

पिछले साल कानपुर में नौ साल बाद पहली बार सर्किल रेट (Kanpur Circle Rate) में बढ़ोतरी की गई थी, तब दरों में औसतन 15 फीसदी की वृद्धि हुई थी. लेकिन इस बार प्रशासन इसे और अधिक व्यावहारिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

इस बार की प्रक्रिया में हर क्षेत्र के बाजार मूल्य, बिक्री के आंकड़े और महंगाई दर जैसे कई मानकों को शामिल किया गया है. मकसद है कि रजिस्ट्री से मिलने वाले राजस्व में वृद्धि हो और सट्टा रोकने के लिए पारदर्शिता लाई जा सके.

एडीएम और डीएम स्तर पर लगातार हो रही समीक्षा बैठकें

सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला जिलाधिकारी, एडीएम फाइनेंस और एआईजी स्टाम्प की संयुक्त बैठक के बाद लिया जाएगा. इस बीच सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समयसीमा के भीतर सर्वे पूरा करें और पारदर्शिता के साथ प्रस्ताव तैयार करें.

सूत्रों के अनुसार, बैठकें लगातार चल रही हैं और अधिकारियों का मानना है कि इस बार रेट को ज्यादा सटीक और तर्कसंगत बनाया जाएगा ताकि जनता और शासन दोनों को लाभ हो.

कहां-कहां हो सकता है सबसे ज्यादा असर

शहर के पॉश इलाकों जैसे स्वरूप नगर, तिलक नगर, काकादेव, बर्रा, कल्याणपुर और नवाबगंज में जमीनों की खरीद-बिक्री की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. ऐसे इलाकों में सर्किल रेट बाजार रेट से काफी पीछे हैं.

इस बार इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां आवासीय योजनाएं बन रही हैं, वहां भी रेट बढ़ाने की संभावना है. इस कदम से जहां सरकार को स्टांप ड्यूटी से अधिक राजस्व मिलेगा, वहीं खरीदारों को जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

Latest News

यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग...
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us