Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : सूनसान घरों को करते थे टारगेट,तहखाने के अंदर छिपा रखा था चोरी का माल,8 वारदातों को कबूला-महिला समेत 5 गिरफ्तार

Kanpur crime : सूनसान घरों को करते थे टारगेट,तहखाने के अंदर छिपा रखा था चोरी का माल,8 वारदातों को कबूला-महिला समेत 5 गिरफ्तार
घरों को बनाते थे निशाना, 5 धरे गए

कानपुर पुलिस ने सुनसान घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, इस गिरोह ने कानपुर में बीते दिनों हुई रिटायर्ड सूबेदार के घर से 20 लाख की चोरी के अलावा 8 और वारदातों को कबूला है पुलिस ने एक महिला समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर पुलिस ने घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफ़ाश,5 गिरफ्तार
  • रिटायर्ड सूबेदार के घर से हुई थी लाखो की चोरी, 8 वारदात भी कबूली
  • सीसीटीवी के जरिये हुई पहचान,5 गिरफ्तार 3 फरार

Kanpur police busted a gang that targeted houses : कानपुर में बीते दिनों यशोदा नगर क्षेत्र से रिटायर्ड सूबेदार के घर से शातिरों ने करीब 20 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास लगे 5 किलोमीटर रेडियस  के सीसीटीवी फुटेज को चेक कराया जिसमे उन्हें कई अहम सबूत मिले जिसके बाद वह इस गिरोह तक पहुंच सके.

8 और वारदातों को कबूला

दरअसल इस गिरोह में शामिल लोग एक ही परिवार के हैं , कानपुर में ये गिरोह कई दिनों से वारदातों को अंजाम दे रहा था यशोदा नगर में कुछ दिन पहले रिटायर्ड सूबेदार के घर से कुछ दिन पहले शातिरों नें 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस के लिए यह घटना उनके लिए बड़ी चुनौती भी थी,

जहां पुलिस ने घटना के आसपास 5 किलोमीटर रेडियस में लगे 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई जिसके बाद परत दर परत पुलिस को सीसीटीवी के जरिये अहम सबूत हाथ लगे जिसके बाद पुलिस इन अभियुक्तों तक पहुंच सकी. सबसे पहले पुलिस ने दो शातिरों को पकड़ा जहां वे चोरी का माल बेंचने जा रहे थे उनकी निशानदेही पर अन्य गिरोह का पता चला,

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

जहां पुलिस को इनके ठिकाने पर पहुंचकर अन्य आरोपितों को भी दबोच लिया पुलिस को इनके ठिकाने से एक तहखाना मिला है जहां पर ये चोरी का माल इकठा कर रखते थे और इसे मुंह मांगे दामों में बेच आया करते थे, खासतौर पर ये चोरी के प्रयोग के लिए साईकिल व बाइक का प्रयोग करते थे ,पकड़े गए 5 आरोपितों में से एक महिला भी है, ये सभी एक ही परिवार के है पुछताछ में इन लोगों ने 8 वारदातों को भी कबूला है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

जेसीपी ने कहा

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि ये लोग एक ही परिवार के हैं सीसीटीवी के जरिये पुलिस को कई सुराग हासिल हुई जिसकी निशानदेही पर इनके गैंग को गिरफ्तार किया है इन्होंने 8 वारदातों को भी कबूला है, इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ है जिसमें सोने ,चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद की है,इन सभी से और पूछताछ की जाएगी जिसमें और भी वारदात सामने आ सकती हैं.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us