Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में खुशियों के बीच दर्द का तूफान: बहन की शादी का सामान लेने निकले दो युवक, ट्रैक्टर पलटने से मौत, घर में छाया मातम

फतेहपुर में शादी से पहले ही छाया घर में मातम: दो भाइयों की मौत: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. बहन की शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई. हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में हुआ. जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में रविवार सुबह एक ऐसी त्रासदी हुई जिसने पूरे गांव को रुला दिया. बहन की शादी का सामान लेने निकले दो युवक हादसे का शिकार हो गए. ट्रैक्टर पलटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव के पास हुई. जहां बारात का इंतजार हो रहा था, वहां अब केवल मातम और चीखें रह गईं.

बहन की शादी का सामान लेने निकले थे उजैर और फराज

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी महमूद की बेटी की रविवार दोपहर बारात आने वाली थी. घर में खुशी का माहौल था, हर कोई तैयारियों में जुटा था. इसी बीच, महमूद का भतीजा मोहम्मद उजैर (30) और भांजा फराज अहमद (35) सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर शादी का सामान लेने निकले. दोनों बेहद उत्साहित थे कि बहन की शादी में कोई कमी न रह जाए. मगर किसे पता था, जिस रास्ते से खुशियां लानी थीं, वही रास्ता मौत की मंज़िल बन जाएगा.

अचानक निकला ट्रैक्टर का टायर, पुल से नीचे गिरा वाहन

जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रैक्टर मोहम्मदपुर गौंती गांव के पास बने पुल पर पहुंचा, अचानक उसका अगला टायर निकल गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा. जोरदार आवाज के साथ वाहन पलट गया और उजैर व फराज नीचे दब गए. स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन दोनों तब तक दम तोड़ चुके थे. इस दृश्य को देखकर हर किसी के होश उड़ गए.

खुशी से सजा घर बन गया मातम का दरबार

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, महमूद के घर में कोहराम मच गया. जिस घर में सुबह हंसी और संगीत की गूंज थी, वहां अब मातम का सन्नाटा छा गया. दुल्हन भाईयों के साथ हुई घटना सुन बेसुध हो गई. रिश्तेदार और ग्रामीण एक-दूसरे को संभाल नहीं पा रहे थे. जिस मंडप में खुशियों की सजावट थी, वहां अब सिर्फ आंखों से बहते आंसू थे.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने निकाले शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. पूरे गांव में गहरा सन्नाटा छाया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

जांच में जुटी पुलिस, कहा हादसा खराबी से हुआ

थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर का टायर निकलने से वाहन पलटने की बात सामने आई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के सभी कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

10 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर में खुशियों के बीच दर्द का तूफान: बहन की शादी का सामान लेने निकले दो युवक, ट्रैक्टर पलटने से मौत, घर में छाया मातम

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में रविवार सुबह एक ऐसी त्रासदी हुई जिसने पूरे गांव को रुला दिया. बहन की शादी का सामान लेने निकले दो युवक हादसे का शिकार हो गए. ट्रैक्टर पलटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव के पास हुई. जहां बारात का इंतजार हो रहा था, वहां अब केवल मातम और चीखें रह गईं.

बहन की शादी का सामान लेने निकले थे उजैर और फराज

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी महमूद की बेटी की रविवार दोपहर बारात आने वाली थी. घर में खुशी का माहौल था, हर कोई तैयारियों में जुटा था. इसी बीच, महमूद का भतीजा मोहम्मद उजैर (30) और भांजा फराज अहमद (35) सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर शादी का सामान लेने निकले. दोनों बेहद उत्साहित थे कि बहन की शादी में कोई कमी न रह जाए. मगर किसे पता था, जिस रास्ते से खुशियां लानी थीं, वही रास्ता मौत की मंज़िल बन जाएगा.

अचानक निकला ट्रैक्टर का टायर, पुल से नीचे गिरा वाहन

जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रैक्टर मोहम्मदपुर गौंती गांव के पास बने पुल पर पहुंचा, अचानक उसका अगला टायर निकल गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा. जोरदार आवाज के साथ वाहन पलट गया और उजैर व फराज नीचे दब गए. स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन दोनों तब तक दम तोड़ चुके थे. इस दृश्य को देखकर हर किसी के होश उड़ गए.

खुशी से सजा घर बन गया मातम का दरबार

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, महमूद के घर में कोहराम मच गया. जिस घर में सुबह हंसी और संगीत की गूंज थी, वहां अब मातम का सन्नाटा छा गया. दुल्हन भाईयों के साथ हुई घटना सुन बेसुध हो गई. रिश्तेदार और ग्रामीण एक-दूसरे को संभाल नहीं पा रहे थे. जिस मंडप में खुशियों की सजावट थी, वहां अब सिर्फ आंखों से बहते आंसू थे.

पुलिस ने निकाले शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. पूरे गांव में गहरा सन्नाटा छाया है.

जांच में जुटी पुलिस, कहा हादसा खराबी से हुआ

थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर का टायर निकलने से वाहन पलटने की बात सामने आई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के सभी कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us