Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: बिजली कर्मियों ने कॉरपोरेशन के खिलाफ खोला मोर्चा ! आदेश की प्रतियां जलाईं, चेयरमैन की बर्खास्तगी की मांग 

यूपी के अधिकांश जनपदों में बिजली कर्मियों ने जलाई प्रतियां: Image Credit Original Source

UPPCL News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजली कर्मचारियों ने पॉवर कॉरपोरेशन (UPPCL) के असंवैधानिक आदेशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सभी जिलों और परियोजनाओं में विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने आदेश की प्रतियां जलाईं. संघर्ष समिति ने चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल की बर्खास्तगी और निजीकरण से जुड़े घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की.

UPPCL News Today: फतेहपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने आज पॉवर कॉरपोरेशन के तानाशाही आदेशों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. आदेश की प्रतियां जलाते हुए कर्मचारियों ने चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल को बर्खास्त करने और निदेशक वित्त निधि नारंग के कार्यकाल विस्तार में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठाई. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निजीकरण की साजिश के तहत उन पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है.

प्रदेशभर में बिजली कर्मियों का आक्रोश, फूंकी गईं प्रतियां

यूपी के सभी जनपदों में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर, परियोजनाओं और राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पॉवर कॉरपोरेशन के असंवैधानिक आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ.

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कर्मचारियों ने विरोध सभा की और बर्खास्तगी के आदेश की प्रतियां जलाईं. संघर्ष समिति ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया.

औद्योगिक अशांति फैला रहे हैं चेयरमैन

संघर्ष समिति की ओर से राजेश कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल (IAS Ashish Goyal) ऊर्जा निगमों में जानबूझकर औद्योगिक अशांति का माहौल बनाकर हड़ताल थोपना चाहते हैं.

Read More: कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश निकाले गए, जो पूरी तरह से तानाशाही और अलोकतांत्रिक हैं. कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से डॉ. गोयल की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की.

Read More: UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक

शांतिपूर्ण आंदोलन से बौखलाए चेयरमैन

पूर्व जिला सचिव दीपनारायण ने कहा कि बिजली कर्मियों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, बावजूद इसके डॉ. आशीष गोयल बौखलाहट में आकर असंवैधानिक निर्णय ले रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में कर्मचारी उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं. उन्होंने चेताया कि यदि प्रबंधन का रवैया नहीं बदला तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

निधि नारंग पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप

संघर्ष समिति के सदस्य ऐश्वर्य मिश्रा ने निदेशक वित्त निधि नारंग का कार्यकाल दोबारा तीन माह बढ़ाने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि निधि नारंग पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए नियुक्त किए गए ग्रांट थॉर्टन को क्लीन चिट देने में लगी हैं. अमेरिका में लगे पेनाल्टी और झूठे शपथपत्र के बावजूद ग्रांट थॉर्टन की सेवाएं रद्द न करना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है.

GM स्तर के अधिकारियों की धमकी, इस्तीफे का दबाव

प्रदीप सिंह ने गंभीर आरोप लगाए कि पॉवर कारपोरेशन के महाप्रबंधक (आई.आर.) प्रदीप कुमार और उत्पादन निगम के महाप्रबंधक (एच.आर.) ए.के. सेठ ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को फोन और व्यक्तिगत बुलावे के माध्यम से इस्तीफा देने और समिति छोड़ने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जा रही है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है.

निजीकरण एक साजिश के तहत लाया जा रहा है

संघर्ष समिति फतेहपुर के संयोजक विनय कटारिया और प्रविधिक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन पर भय का वातावरण बनाकर मुख्यमंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया.

उन्होंने मांग की कि डॉ. गोयल द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों की सीबीआई जांच कराई जाए. साथ ही महाप्रबंधकों द्वारा दी जा रही धमकियों की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाए.

24 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UPPCL News: बिजली कर्मियों ने कॉरपोरेशन के खिलाफ खोला मोर्चा ! आदेश की प्रतियां जलाईं, चेयरमैन की बर्खास्तगी की मांग 

UPPCL News

UPPCL News Today: फतेहपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने आज पॉवर कॉरपोरेशन के तानाशाही आदेशों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. आदेश की प्रतियां जलाते हुए कर्मचारियों ने चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल को बर्खास्त करने और निदेशक वित्त निधि नारंग के कार्यकाल विस्तार में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठाई. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निजीकरण की साजिश के तहत उन पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है.

प्रदेशभर में बिजली कर्मियों का आक्रोश, फूंकी गईं प्रतियां

यूपी के सभी जनपदों में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर, परियोजनाओं और राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पॉवर कॉरपोरेशन के असंवैधानिक आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ.

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कर्मचारियों ने विरोध सभा की और बर्खास्तगी के आदेश की प्रतियां जलाईं. संघर्ष समिति ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया.

औद्योगिक अशांति फैला रहे हैं चेयरमैन

संघर्ष समिति की ओर से राजेश कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल (IAS Ashish Goyal) ऊर्जा निगमों में जानबूझकर औद्योगिक अशांति का माहौल बनाकर हड़ताल थोपना चाहते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश निकाले गए, जो पूरी तरह से तानाशाही और अलोकतांत्रिक हैं. कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से डॉ. गोयल की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की.

शांतिपूर्ण आंदोलन से बौखलाए चेयरमैन

पूर्व जिला सचिव दीपनारायण ने कहा कि बिजली कर्मियों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, बावजूद इसके डॉ. आशीष गोयल बौखलाहट में आकर असंवैधानिक निर्णय ले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में कर्मचारी उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं. उन्होंने चेताया कि यदि प्रबंधन का रवैया नहीं बदला तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

निधि नारंग पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप

संघर्ष समिति के सदस्य ऐश्वर्य मिश्रा ने निदेशक वित्त निधि नारंग का कार्यकाल दोबारा तीन माह बढ़ाने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि निधि नारंग पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए नियुक्त किए गए ग्रांट थॉर्टन को क्लीन चिट देने में लगी हैं. अमेरिका में लगे पेनाल्टी और झूठे शपथपत्र के बावजूद ग्रांट थॉर्टन की सेवाएं रद्द न करना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है.

GM स्तर के अधिकारियों की धमकी, इस्तीफे का दबाव

प्रदीप सिंह ने गंभीर आरोप लगाए कि पॉवर कारपोरेशन के महाप्रबंधक (आई.आर.) प्रदीप कुमार और उत्पादन निगम के महाप्रबंधक (एच.आर.) ए.के. सेठ ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को फोन और व्यक्तिगत बुलावे के माध्यम से इस्तीफा देने और समिति छोड़ने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जा रही है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है.

निजीकरण एक साजिश के तहत लाया जा रहा है

संघर्ष समिति फतेहपुर के संयोजक विनय कटारिया और प्रविधिक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन पर भय का वातावरण बनाकर मुख्यमंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया.

उन्होंने मांग की कि डॉ. गोयल द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों की सीबीआई जांच कराई जाए. साथ ही महाप्रबंधकों द्वारा दी जा रही धमकियों की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाए.

Latest News

आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
25 जून 2026 का दैनिक राशिफल कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता के संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों...
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल

Follow Us