Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh: फतेहपुर में सिस्टम की सड़ांध ! बंद PHC के बाहर तड़पती रही महिला, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

Uttar Pradesh: फतेहपुर में सिस्टम की सड़ांध ! बंद PHC के बाहर तड़पती रही महिला, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा
फतेहपुर में अस्पताल में बंद था ताला, सड़क पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक गर्भवती महिला को अस्पताल बंद होने के कारण सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा. बकेवर PHC पर रातभर ताला लटका रहा और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. इस घटना को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है.

Fatehpur Uttar Pradesh: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई जब एक गर्भवती महिला को अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. बकेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रातभर ताला लटका रहा, न 112 पहुंची और न ही 108 एंबुलेंस से संपर्क हो पाया. कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

तड़पती रही महिला, बंद अस्पताल बना मूकदर्शक 

देवमई गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी अनुराधा देवी (30) पिछले कई महीनों से बकेवर कस्बे में किराए के मकान में रह रही थीं. उनके पति किसी अन्य राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं.

बीते सोमवार रात करीब तीन बजे अनुराधा को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई. डर और दर्द के बीच वह अपने दोनों छोटे बच्चों को साथ लेकर खुद पैदल ही बकेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, लेकिन वहां का नज़ारा दिल दहला देने वाला था. अस्पताल पर ताला लटका हुआ था और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था.

भोर में सड़क पर हुआ प्रसव, मानवता हुई शर्मसार

आसपास किसी तरह की मदद न मिलने और हेल्पलाइन नंबर 108 व 112 से संपर्क न हो पाने की स्थिति में अनुराधा देवी पूरी रात दर्द से कराहती रहीं. आखिरकार सुबह करीब पांच बजे, अस्पताल के परिसर में सड़क के बीच खुले आसमान के नीचे उन्होंने एक नवजात को जन्म दिया. यह घटना न सिर्फ मानवता को शर्मसार करती है बल्कि सरकारी तंत्र की नाकामी का आईना भी दिखाती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में लेखपाल आत्महत्या मामले में कानूनगो सहित दो पर मुकदमा. SDM को बचाने के लिए बदली गई तहरीर, शादी के घर मातम

सुबह 8 बजे पहुंचा स्टाफ, तब जाकर मिली मदद

जब अस्पताल का स्टाफ सुबह आठ बजे पहुंचा, तब जाकर महिला को अस्पताल के अंदर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने महिला को तुरंत भर्ती किया और जच्चा-बच्चा की हालत स्थिर बताई. देवमई PHC प्रभारी डॉ. विमलेश कुमार ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "रात के समय अस्पताल में कोई स्टाफ मौजूद नहीं रहता", मानो यह कोई सामान्य प्रक्रिया हो.

Read More: Fatehpur News: जामताड़ा की तरह फतेहपुर बना साइबर क्राइम का गढ़ ! 16 लोगों पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार

कांग्रेस का हमला, भाजपा की विदाई ही इस बीमारी की दवाई

इस अमानवीय घटना को लेकर यूपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से लिखा, “योगी आदित्यनाथ, बृजेश पाठक शर्म करिए! फतेहपुर के बकेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक महिला ने नवजात को जन्म दिया क्योंकि अस्पताल पर ताला लटक रहा था.

महिला घंटों सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था. भाजपा की विदाई ही इस बीमारी की एकमात्र दवाई है” यह बयान सरकारी मशीनरी की लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की गिरती हालत पर एक तीखा कटाक्ष है.

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग, लापरवाही पर कौन जिम्मेदार?

इस पूरी घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई सरकारी तंत्र जिम्मेदारी लेगा? अगर अस्पतालों में रात के समय कोई स्टाफ नहीं रहता, तो आखिर आपातकाल की स्थिति में जनता क्या करे? क्या सिर्फ सुबह 8 बजे अस्पताल खुलने का इंतजार किया जाए, चाहे कोई ज़िंदा बचे या नहीं? इस तरह की घटनाएं सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

Latest News

Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड
फतेहपुर के विद्युत वितरण खंड बिंदकी में तैनात अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को शिकायत पर प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने...
Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा
Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त
काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम

Follow Us