Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में 24 साल बाद इंसाफ की दस्तक ! पांच दोषियों को उम्रकैद, जानिए क्या था मामला

फतेहपुर में 24 साल बाद कोर्ट का फैसला, 5 को उम्रकैद (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 24 साल पुराने हत्या और डकैती के मामले में विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने शुक्रवार को पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. साल 2000 में मड़ौली गांव में हुए हमले में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी.

UP Fatehpur News: कभी-कभी इंसाफ की राह बहुत लंबी होती है, लेकिन जब वह दस्तक देता है, तो टूटे दिलों में भी उम्मीद की लौ फिर से जल उठती है. फतेहपुर (Fatehpur) के मड़ौली गांव में 24 साल पहले हुई एक जघन्य वारदात में आज आखिरकार न्याय मिला. विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने शुक्रवार को पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए यह साबित कर दिया कि न्याय भले ही देर से मिले, लेकिन अंधा नहीं होता. 

वो रात जो आज भी कांपती है यादों में

किशनपुर थाने (Kishanpur Thana) के म्योखर मजरे मड़ौली गांव में 3 अक्टूबर 2000 की रात सामान्य नहीं थी रात करीब साढ़े 11 बजे जब गांव गहरी नींद में डूबा था, तब छेद्दू कहार के घर में मौत का साया मंडराया. हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, सामान लूटा और चीख-पुकार मच गई.

पड़ोस में रहने वाले कृष्णपाल सिंह ने जब आवाज़ें सुनीं, तो दिलेरी दिखाते हुए बाहर निकले और बदमाशों को ललकारा. जवाब में उन्हें गोलियों से भून दिया गया. इस हादसे में उनका बेटा सुमेर सिंह भी गोली लगने से घायल हुआ था.

एक बेटे ने उठाया न्याय का झंडा, दर्ज हुई एफआईआर 

सुमेर सिंह उस रात घायल ज़रूर हुए, लेकिन टूटे नहीं. उन्होंने होश में आते ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और तब से इस लड़ाई में डटे रहे. पुलिस ने गहन जांच के बाद छह आरोपियों के नाम सामने लाए—गुरुप्रसाद उर्फ गुरुवा, कृष्णपाल, विजयपाल, रामस्वरूप, ननकवा और स्वामीशरण. जांच के दौरान गुरुप्रसाद की मौत हो गई, लेकिन बाकी पांचों के खिलाफ मुकदमा चलता रहा. वर्षों की अदालती सुनवाई, गवाहियों और बहस के बाद आखिरकार सच की जीत हुई. 

Read More: UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, टूटे चेहरे पर लौटी रौशनी

अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत में शुक्रवार को जैसे ही फैसला सुनाया गया, कोर्ट का कमरा कुछ पल के लिए सन्नाटे में डूब गया. पांचों आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और दस हजार का जुर्माना, डकैती में दस साल की सजा और गैंगस्टर एक्ट में पांच साल की सजा सुनाई गई. साथ ही अलग-अलग आर्थिक दंड भी लगाया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस विवेचना दौरान गुरुप्रसाद उर्फ गुरुवा की मौत हो चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा

भावनाओं का विस्फोट: कोर्ट में छलका सुमेर का दर्द

सजा सुनते ही जहां आरोपी मायूस नजर आए, वहीं सुमेर सिंह और उनके परिवार की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी. उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने एक घर बचाने की कीमत जान देकर चुकाई थी आज उन्हें इंसाफ मिला है” गांववालों ने भी इस फैसले का स्वागत किया और इसे कानून के प्रति विश्वास की जीत बताया.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

न्याय की उम्मीद को फिर मिली संजीवनी

यह मामला साबित करता है कि अगर हौसला और सच्चाई साथ हो, तो कानून का पहिया कितना भी धीरे क्यों न चले, मगर वह दोषियों तक जरूर पहुंचता है. इस फैसले ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत दी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि अपराध चाहे कितना भी पुराना हो, उसकी सजा जरूर मिलती है.

16 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Fatehpur News: फतेहपुर में 24 साल बाद इंसाफ की दस्तक ! पांच दोषियों को उम्रकैद, जानिए क्या था मामला

Fatehpur News In Hindi

UP Fatehpur News: कभी-कभी इंसाफ की राह बहुत लंबी होती है, लेकिन जब वह दस्तक देता है, तो टूटे दिलों में भी उम्मीद की लौ फिर से जल उठती है. फतेहपुर (Fatehpur) के मड़ौली गांव में 24 साल पहले हुई एक जघन्य वारदात में आज आखिरकार न्याय मिला. विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने शुक्रवार को पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए यह साबित कर दिया कि न्याय भले ही देर से मिले, लेकिन अंधा नहीं होता. 

वो रात जो आज भी कांपती है यादों में

किशनपुर थाने (Kishanpur Thana) के म्योखर मजरे मड़ौली गांव में 3 अक्टूबर 2000 की रात सामान्य नहीं थी रात करीब साढ़े 11 बजे जब गांव गहरी नींद में डूबा था, तब छेद्दू कहार के घर में मौत का साया मंडराया. हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, सामान लूटा और चीख-पुकार मच गई.

पड़ोस में रहने वाले कृष्णपाल सिंह ने जब आवाज़ें सुनीं, तो दिलेरी दिखाते हुए बाहर निकले और बदमाशों को ललकारा. जवाब में उन्हें गोलियों से भून दिया गया. इस हादसे में उनका बेटा सुमेर सिंह भी गोली लगने से घायल हुआ था.

एक बेटे ने उठाया न्याय का झंडा, दर्ज हुई एफआईआर 

सुमेर सिंह उस रात घायल ज़रूर हुए, लेकिन टूटे नहीं. उन्होंने होश में आते ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और तब से इस लड़ाई में डटे रहे. पुलिस ने गहन जांच के बाद छह आरोपियों के नाम सामने लाए—गुरुप्रसाद उर्फ गुरुवा, कृष्णपाल, विजयपाल, रामस्वरूप, ननकवा और स्वामीशरण. जांच के दौरान गुरुप्रसाद की मौत हो गई, लेकिन बाकी पांचों के खिलाफ मुकदमा चलता रहा. वर्षों की अदालती सुनवाई, गवाहियों और बहस के बाद आखिरकार सच की जीत हुई. 

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, टूटे चेहरे पर लौटी रौशनी

अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत में शुक्रवार को जैसे ही फैसला सुनाया गया, कोर्ट का कमरा कुछ पल के लिए सन्नाटे में डूब गया. पांचों आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और दस हजार का जुर्माना, डकैती में दस साल की सजा और गैंगस्टर एक्ट में पांच साल की सजा सुनाई गई. साथ ही अलग-अलग आर्थिक दंड भी लगाया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस विवेचना दौरान गुरुप्रसाद उर्फ गुरुवा की मौत हो चुकी थी.

भावनाओं का विस्फोट: कोर्ट में छलका सुमेर का दर्द

सजा सुनते ही जहां आरोपी मायूस नजर आए, वहीं सुमेर सिंह और उनके परिवार की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी. उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने एक घर बचाने की कीमत जान देकर चुकाई थी आज उन्हें इंसाफ मिला है” गांववालों ने भी इस फैसले का स्वागत किया और इसे कानून के प्रति विश्वास की जीत बताया.

न्याय की उम्मीद को फिर मिली संजीवनी

यह मामला साबित करता है कि अगर हौसला और सच्चाई साथ हो, तो कानून का पहिया कितना भी धीरे क्यों न चले, मगर वह दोषियों तक जरूर पहुंचता है. इस फैसले ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत दी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि अपराध चाहे कितना भी पुराना हो, उसकी सजा जरूर मिलती है.

Latest News

Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मां के इलाज और...
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

Follow Us