Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Shiksha Mitra News: फतेहपुर में शिक्षामित्रों का होगा कैंडल मार्च ! भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ दिखेगा समर्पण भाव

UP Shiksha Mitra News: फतेहपुर में शिक्षामित्रों का होगा कैंडल मार्च ! भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ दिखेगा समर्पण भाव
फतेहपुर शिक्षामित्र (फाइल फोटो)

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में समायोजन रद्द होने के बाद दिवंगत हुए शिक्षामित्रों की याद में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च करते हुए शिक्षामित्र (Shiksha Mitra) अपने साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे.

UP Shiksha Mitra News: रैली में वो तड़पती रही आंखों से अश्रु की धारा और जेहन में अपने बूढ़े मां-बाप की चिंता सता रही थी अब कैसे होगा उनका इलाज़. भूख की तृष्णा के आगे पुलिस की लाठियां कमज़ोर दिखाई पड़ रही थीं. पुरुष को अपने परिवार की चिंता सताए जा रही थी. समायोजन रद्द हो चुका था कई अविवाहित स्त्रियों की शादी टूट चुकी थी.

प्राइवेट में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी स्कूल मुंह चिढ़ा रहा था. कईयों ने हालातों के आगे घुटने टेकते हुए मौत को गले लगा लिया और कुछ संघर्षों में जिजीविषा तलाश रहे हैं. ये यूपी के वो शिक्षामित्र हैं जो दिहाड़ी मजदूर से कम मानदेय पर स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए मजबूर हैं. 

समाधान से श्मशान तक पहुंचे शिक्षा मित्र 

यूपी के शिक्षामित्रों (Shiksha Mitra) का सम्मान जनक समाधान तो अभी तक नहीं निकला लेकिन उनको श्मशान तक जरूर पहुंचा दिया है. उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ फतेहपुर (Fatehpur) के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी कहते हैं कि पूरे प्रदेश में समायोजन रद्द होने के बाद अब तक 12 हज़ार शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि कई साथियों के सुसाइड नोट भी मिले हैं. सुशील कहते हैं कि फतेहपुर जनपद में अब तक 13 शिक्षामित्रों ने अवसाद में दम तोड़ दिया है जिनमें 4 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं. जिलाध्यक्ष कहते हैं कि साल 2017 में योगी सरकार ने डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी जिसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर 2023 को भी सरकार ने एक कमेटी बनाई थी जिससे शिक्षामित्रों का सम्मान सहित समाधान निकल सके लेकिन समाधान अभी तक तो निकला नहीं लेकिन हमारे साथी श्मशान तक जरूर पहुंच गए हैं. 

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

25 जुलाई को होगी श्रद्धांजलि सभा कैंडल मार्च 

सूबे में 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के पश्चात कई शिक्षामित्र अवसाद में दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. फतेहपुर में इस दिन दिवंगत शिक्षामित्रों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

जिला महामंत्री रवींद्र पटेल कहते हैं कि सभा दोपहर 2 बजे नहर कॉलोनी में प्रारंभ होगी और शाम 5 बजे यहीं से कैंडल मार्च पटेल नगर सरदार पटेल तक जाएगा. रवींद्र कहते हैं कि अपने साथी शिक्षामित्रों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा हमारा संघर्ष सफलता तक अनवरत जारी रहेगा.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us