Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bindki Accident News: फतेहपुर के बिंदकी में दर्दनाक हादसा ! बाइक सवार दो लोगों की मौत

Bindki Accident News: फतेहपुर के बिंदकी में दर्दनाक हादसा ! बाइक सवार दो लोगों की मौत
फतेहपुर के बिंदकी में सड़क हादसा दो की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Bindki Accident News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बार फिर सड़क हादसे के चलते दो लोगों की मौत हो गई. घटना गुरुवार को बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के मुगल रोड पावर हाउस के पास की है.

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित लोडर ने बाइक सवार दो लोगों को ऐसी टक्कर मारी की गंभीर रूप से घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीएचसी बिंदकी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

बिंदकी में सड़क हादसे ने दो परिवारों में मचा दिया कोहराम 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के मुगल रोड के पास अनियंत्रित लोडर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक विनोद द्विवेदी उर्फ टुन्नी (50) निवासी महजनी और सतीश चंद्र (40) निवासी ग्राम पारादान बाइक पर सवार होकर जैसे ही मुगल रोड पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए. इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us