Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Brajesh Pathak: फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक क्यों भड़क उठे ! एक दिन का काटा वेतन

Fatehpur Brajesh Pathak: फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक क्यों भड़क उठे ! एक दिन का काटा वेतन
फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हो गए क्रोधित : Image Credit FB Brajesh Pathak

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) अचानक फतेहपुर (Fatehpur) जिला अस्पताल पहुंच गए और गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया. मरीजों और तीमारदारों से मिलते हुए उन्होंने डॉक्टरों को इस वजह से फटकार लगाई.

Fatehpur Brajesh Pathak News: यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से महोबा पं0 गणेश प्रसाद मिश्रा जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित "समृद्ध किसान - समृद्ध बुंदेलखंड सम्मेलन" कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को सड़क रास्ते से जाते हुए उन्होंने कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों से हाल-चाल लिया और गलती पर डॉक्टरों को फटकार लगाई.

फतेहपुर पहुंचने के बाद जैसे ही जिला अस्पताल गए और गंदगी देखी हो उनका पारा चढ़ गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने जिला अस्पताल में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. 

मरीजों से मिलकर डॉक्टरों पर भड़के डिप्टी सीएम 

फतेहपुर (Fatehpur) जिला अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) सीधे वार्ड पहुंच गए और मरीजों से बातचीत की. जानकारी के मुताबिक कुछ तीमारदारों ने बाहरी दवाएं लिखने की शिकायत भी की तो ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि.. 

अस्पताल में दवाएं होने पर बाहर की दवा नहीं लिखी जानी चाहिए. उन्होंने सीएमस से कड़ाई से संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

गंदगी देख ब्रजेश पाठक ने कहा ब्लैक लिस्टेड करिए 

https://www.instagram.com/reel/C9jnYIMvXy0/?igsh=cWYzdjNxYzI1Y2Vo

जिला अस्पताल के वार्डो और ब्लड बैंक में फैली गंदगी को देख कर डिप्टी सीएम ने संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर पुनः गलती होती है तो कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए हटाइए. जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ पीके सिंह ने कहा कि..

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से पत्राचार किया गया है और संबंधित एजेंसी को फटकार लगाई गई है. उन्होंने कहा कि बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी.

आपको बतादें कि लगभग 15 मिनट तक ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करते रहे और कई मामलों को लेकर उसमे सुधार की बात कही. बताया जा रहा है कि इस दौरान जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा डीएम से लेकर एसपी सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us