Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pushpa 2 The Rule: रिलीज से पहले ही "पुष्पा" ने दर्शकों को दे दिया झटका, जाने पूरा मामला

Pushpa 2 The Rule: रिलीज से पहले ही
Pusha 2 The Rule की रिलीज से पहले दर्शकों को लगा झटका: Image Credit Allu Arjun Account

Pushpa 2 The Rule Release

Pushpa The Rule: पुष्पा द रूल यानी पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही अपने दर्शकों को तगड़ा झटका दे दिया है. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 को लेकर चाहने वाले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं.

Pushpa 2 The Rule Release: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की पुष्पा फिल्म के बाद उसके दूसरे वर्जन यानी कि पुष्पा- द रूल (Pushpa 2- The Rule) को लेकर चाहने वाले लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे.

5 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक 2 दिन पहले ही मेकर्स ने इसमें बदलाव करके चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.

पुष्पा 2 (Pushpa 2) से जुड़ी ख़बर हिंदी प्रेमियों में काफी निराशा लेकर आई है. आपको बतादें कि Allu Arjun ने हिंदी बेल्ट में जाकर इसका जमकर प्रचार भी किया था. लेकिन अचानक इसको लेकर झटका लग गया है. 

3D वर्जन में नहीं रिलीज होगी पुष्पा द रूल 

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपनी एक्स पोस्ट जारी करते हुए सभी को चौंका दिया है. तरन आदर्श (Taran Adarsh) लिखते हैं कि..

"पुष्पा 2 फिल्म का 3D वर्जन अभी रिलीज नहीं होगा. इसके लिए आपको इंतजार करना होगा. पुष्पा 2 का अभी 2D वर्जन ही गुरुवार 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगा इसके अलावा 4 दिसंबर 2024 को Pushpa 2 के हिंदी वर्जन के लिए कोई मिड नाइट शो नहीं होगा"

पुष्पा 2 द रूल ने हिंदी भाषियों को तगड़ा झटका दिया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस में काफी नाराजगी देखी जा रही है जबकि रिलीज से पहले हिंदी प्रेमियों के बीच इसका जमकर प्रचार किया गया था. 

एडवांस बुकिंग में अबतक 80 करोड़ छाप चुकी फिल्म

पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) ने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ एडवांस बुकिंग के तौर पर कमा चुकी है. बताया जा रहा है कि इसके कई गाने भी रिलीज हो गए हैं. फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन अब उनको निराशा हांथ लगी.

जानकारों की माने तो रिलीज के अगले सप्ताह तक यह 3D वर्जन और हिंदी भाषियों को देखने को मिल सकती हैं. पुष्पा फिल्म के बाद दर्शक इसके दूसरे भाग को देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us