Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सड़क पर फैली थीं शराब की बोतलें..ड्राइवर देखता ही रह गया..मच गई लूट

Fatehpur News: सड़क पर फैली थीं शराब की बोतलें..ड्राइवर देखता ही रह गया..मच गई लूट
फतेहपुर में शराब से भरी पिकअप पलटते ही मची लूट: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अचानक शराब से भरी पिकअप पलटने से शराबियों ने लूट मचा दी. मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के संग्रामपुर गांव नेशनल हाइवे का है.

Khaga Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अचानक शराब से भरी पिकअप का टायर फटने से गाड़ी हाइवे पर पलट गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई.

जब तक लोग ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास करते तब तक शराबियों ने दारू की पेटियों को साफ कर दिया. जिसको जो बोतल मिली लेकर भाग निकाला. मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास नेशनल हाइवे का है. 

जिला मुख्यालय से खागा जा रही थी शराब से भरी पिकअप

फतेहपुर (Fatehpur) के आबकारी विभाग के गोदाम से शराब से भरी पिकअप अंग्रेजी, बियर और देशी शराब लेकर खागा क्षेत्र में विरतण के लिए जा रही थी. बताया जा रहा है कि जैसे ही पिकअप खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास से गुजरी तभी अचानक गाड़ी का टायर फट गया.

जानकारी के मुताबिक पिकअप की तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर गाड़ी वहीं हाइवे में ही पलट गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. शराब की पेटियों से बोतले निकलकर सड़क पर फैल गईं. कई टूट गईं और जो बचीं उसको लेकर शराबियों में भगदड़ मच गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

liquor_news_fatehpur_khaga
हाइवे पर फैली शराब और बोतलों को साफ करते फायर ब्रिगेड कर्मी: Image Credit Original Source

आबकारी और पुलिस की सूचना पर भागे ग्रामीण 

शराब से भरी पिकअप के गिरने के बाद ड्राइवर जब तक संभल पाता तब तक लूट मच गई. आनन-फानन में पुलिस और आबकारी विभाग को जानकारी दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही लोग मौके से फरार हो गए.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

मीडिया को जानकारी देते हुए सदर आबकारी इंस्पेक्टर रोबिन आर्य ने कहा कि गोदाम से करीब 20 लाख की शराब लेकर खागा क्षेत्र पिकअप जा रही थी नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल, फायर ब्रिगेड पहुंची

पिकअप हाइवे पर पलटने के बाद लोगों की भगदड़ मच गई शराबी मौका पाकर अपना हांथ साफ करने लगे. बताया जा रहा है कि तभी किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

सड़क पर टूटी पड़ी शराब की बोतलों और टुकड़ों के साथ-साथ शराब को साफ करने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद भी ली गई. इस दौरान कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us