Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में ग्राम प्रधान की दबंगई ! तालाब में बनाया मैरिज हॉल, शिकायतकर्ता पर तान दी पिस्टल

Fatehpur UP News: फतेहपुर में ग्राम प्रधान की दबंगई ! तालाब में बनाया मैरिज हॉल, शिकायतकर्ता पर तान दी पिस्टल
फतेहपुर के शाह कस्बे में बना अवैध गेस्ट हाउस, दाएं तत्कालीन तहसीलदार ईवेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक ग्राम प्रधान ने तालाबी नंबर में ही मैरिज हॉल बना दिया. शिकायतकर्ता ने जब शिकायत की तो उसके साथ मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी. मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव है

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सत्तारूढ़ दल से जुड़े एक एक ग्राम प्रधान ने दबंगई के बल पर तालाबी नंबर पर ही एक आलीशान मैरिज हॉल बना दिया. जब गांव के व्यक्ति ने इसकी शिकायत की तो उसके साथ मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी.

मामला गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के शाह गांव का है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि तत्कालीन तहसीलदार ईवेंद्र सिंह ने इस अवैध निर्माण को हटाने का आदेश भी जारी किया था. 

पिछले 11 सालों से बना है अवैध गेस्ट हाउस 

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) के शाह गांव निवासी विद्यासागर उर्फ बड़े लोहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के दबंग अशोक कुमार सिंह पुत्र रघुराज सिंह, सुशील सिंह और सुनील सिंह पुत्रगण अशोक कुमार सिंह ने तालाबी भूमि नं 3008 के रकबा 0.00720 हे0 में करीब 11 वर्ष से कब्जा कर रहा है और उसमें मैरिज हॉल बना लिया है.

बड़े लोहार ने कहा कि जब इसकी शिकायत की गई तो बीते 26 नवंबर को लेखपाल के और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की. आरोप है कि राजस्व टीम के जाने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम प्रधान सुशील सिंह और उसके भाई सुनील सिंह ने विद्यासागर के साथ गाली गलौज करते हुए मारापीटा साथ ही पिस्टल तानते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बड़े लोहार ने बताया कि मेरे और परिवार के साथ अगर कोई भी अनहोनी होती है तो उसमें ये लोग ही जिम्मेदार होंगे. वहीं गाजीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

भाजपा से जुड़े हैं ग्राम प्रधान, एक साल पहले हुआ था आदेश

shah_village_fatehpur_illegal_gest_house

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

सुशील सिंह शाह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हैं साथ ही भाजपा प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष हैं. बताया जा रहा है कि गांव के विद्यासागर उर्फ बड़े लोहार ने अवैध निर्माण को लेकर कई बार शिकायत की थी. तालाबी नंबर की कई बार पैमाइश भी हो चुकी है. तत्कालीन तहसीलदार ईवेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि..

आदेश किया जाता है कि भूमि स्थित ग्राम-शाह परगना अयाह शाह तहसील व जिला फतेहपुर की गाटा सं0-3008/0.0720 हे० तालाब की भूमि से प्रतिवादी अशोक कुमार सिंह पुत्र रघुराज सिंह नि० शाह परगना अयाह शाह तहसील व जिला फतेहपुर को बेदखल करते हुये क्षतिपूर्ति मू०-99,000.00 रु० आरोपित किया जाता है.

प्रतिवादी यदि स्वयं अपना अवैध कब्जा नहीं हटाता तो अवैध कब्जा हटाने में आये निष्पादन व्यय का भुगतान प्रतिवादी करेगा. क्षतिपूर्ति की वसूली व कब्जा बेदखली हेतु सम्बंधित कर्मचारी को आदेश की प्रति प्रेषित की जाये. बाद आवश्यक कार्यवाही पत्रावली दाखिल दफ्तर हो.

जानकारी के अनुसार आदेश बीते एक वर्ष पहले जारी किया गया था उसके बाउजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. रसूख और सतारूढ़ दल से जुड़े रहने के चलते प्रशासन भी हस्तक्षेप करने से पीछे हट रहा है. जानकार बताते हैं कि इस प्रकरण में ग्राम प्रधान अधिकारियों के साथ मिलकर नई योजना बनाते हुए मामले को निपटाने की योजना बना रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us