Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: होली पर लौटने वाला था लाल ! उत्तराखंड हिमस्खलन ने छीन ली सांसें, फतेहपुर के गांव में मातम

Fatehpur News: होली पर लौटने वाला था लाल ! उत्तराखंड हिमस्खलन ने छीन ली सांसें, फतेहपुर के गांव में मातम
उत्तराखंड हिमस्खलन में फतेहपुर के अशोक पासवान की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तराखंड (Uttara khand) के चमोली में हिमस्खलन की चपेट में आकर फतेहपुर (Fatehpur) के अशोक पासवान की दर्दनाक मौत हो गई. होली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे अशोक का अब शव पहुंचेगा गांव.

Fatehpur News: उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) जिले में हुए भीषण हिमस्खलन ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस प्राकृतिक आपदा में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की पहचान घनघौल गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है, जो वहां मजदूरी कर रहा था. हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. युवक के शव को लाने के लिए परिजन तुरंत उत्तराखंड रवाना हो गए.

काम के सिलसिले में गया था उत्तराखंड, BRO कैंप में हुआ हादसा

अशोक पासवान (25) रोजी-रोटी की तलाश में करीब 11 महीने पहले अपने मौसेरे भाई अंकित पासवान के साथ उत्तराखंड के चमोली जिले गया था. वह बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के कैंप में काम कर रहा था. शुक्रवार को जब अशोक अपने साथियों के साथ काम कर रहा था, तभी अचानक भयानक हिमस्खलन हुआ और वह बर्फ के नीचे दब गया. 

शनिवार को जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, तब बचाव दल ने उसका शव बरामद किया. इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रविवार को जैसे ही यह खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. 

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

होली में घर आने वाला था अशोक, एक दिन पहले ही की थी बात

अशोक पासवान की शादी महज एक साल पहले जिले के हसवा कस्बे की प्रियंका पासवान से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, हादसे से एक दिन पहले अशोक ने घर फोन किया था और बताया था कि वह होली पर घर लौटने वाला है. लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी बातचीत होगी. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

अशोक के मौसेरे भाई अंकित महाशिवरात्रि के मौके पर गांव वापस आ गया था, लेकिन अशोक वहीं काम करता रहा. अब इस दुखद घटना के बाद उसकी पत्नी और परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. 

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

नवजात बेटे को छोड़ गया अशोक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अशोक पासवान अपने पीछे अपनी पत्नी और दो महीने के मासूम बेटे को छोड़ गया है. उसकी पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस दुखद घटना को लेकर गमगीन है.

अशोक के शव को लाने के लिए उसके परिजन रविवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. संभावना है कि सोमवार देर रात तक शव गांव पहुंच जाएगा और मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us