Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Diwali DA News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा ! योगी सरकार ने दी DA की सौगात

UP Diwali DA News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा ! योगी सरकार ने दी DA की सौगात
योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट मिलेगा DA (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) ने दिवाली (Diwali 2024) पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 3 प्रतिशत DA में बढ़ोत्तरी की है. अब महगांई भत्ता की दर 53 प्रतिशत हो गई है.

UP Diwali Govt Employee: यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने सूबे के राज्य कर्मचारियों को दीपावली (Diwali 2024) पर खुशखबरी देते हुए बोनस के साथ ही डीए (Dearness allowance) में बढ़ोत्तरी कर दी है.

बताया जा रहा है कि 3 प्रतिशत की बढ़ी दर से अब मंहगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो गया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को सीएम के आदेश के बाद वित्त विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया है. 

किसको और कब से मिलेगा पूरा फायदा (UP Diwali Govt DA) 

योगी सरकार के आदेश के बाद वित्त विभाग का शासनादेश जारी हो गया है. जानकारी के अनुसार राज्य कर्मियों को साल 2023-24 के लिए 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर 6908 बोनस मिलेगा. DA का फायदा जुलाई 2024 से मिलेगा.

आपको बतादें कि इससे पहले सरकार ने प्रदेश के 14 लाख 82 हजार अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की थी.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

जानकारों की माने तो इस लाभ का 75 प्रतिशत हिस्सा GPF में जाएगा वहीं 25 प्रतिशत यानी नकद मिलेंगे. बताया जा रहा है कि जो कर्मचारी अभी तक जीपीएफ सिस्टम से जुड़े नहीं हैं उनकी धनराशि राष्ट्रीय बचत पत्र या फिर PPF में जमा की जाएगी. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ 

वित्त विभाग द्वारा शासनादेश के अनुसार उन सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा जिसके ऊपर साल 2023-24 में विभागीय कार्यवाही या फिर आपराधिक मुकदमे में दंडित हुए हैं.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

वहीं ऐसे कर्मचारी जिनके खिलाफ इस वित्तीय वर्ष या इससे पहले कोई अनुशासनात्मक या विभागीय कार्रवाई या कोर्ट में कोई अपराधिक मुकदमा लंबित है. जानकारी के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों को दोष मुक्त होने के बाद ही बोनस का लाभ दिया जाएगा.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us