Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: डिप्टी सीएम और ब्राह्मण समाज को लेकर सपा नेता ने ऐसा क्या लिख दिया ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर में ब्राह्मणों और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता सत्यप्रकाश को किया गया गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सपा नेता सत्यप्रकाश ने फेसबुक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की. पोस्ट में जातिगत टिप्पणी और डीएनए टेस्ट की मांग से बवाल मच गया. समाजसेवियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सपा नेता सत्यप्रकाश की एक फेसबुक पोस्ट ने जिले का माहौल गरमा दिया है. उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जातिगत पोस्ट की है. पोस्ट वायरल होते ही ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश फैल गया. शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ब्राह्मण समाज और डिप्टी सीएम को लेकर फेसबुक पोस्ट

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के गढ़ा गांव निवासी सपा नेता सत्यप्रकाश ने शनिवार को फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जातिगत पृष्ठभूमि पर सवाल खड़े कर दिए.

उन्होंने पोस्ट में ब्रजेश पाठक का डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात लिखी. कुछ ही घंटों में यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे पूरे जिले में तनाव का माहौल बन गया. ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस पोस्ट को समाज की गरिमा पर हमला बताया और कड़ी प्रतिक्रिया दी.

समाजसेवी ने की शिकायत, भड़काऊ भाषा का आरोप

सत्यप्रकाश की इस हरकत के बाद गढ़ा गांव के ही समाजसेवी शेषनारायण शुक्ला ने किशनपुर थाने (Kishanpur Thana) में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि सत्यप्रकाश पहले भी कई बार इस तरह की अभद्र और भड़काऊ पोस्ट करता रहा है.

Read More: Fatehpur News: पंचर बन गया विवाद की वजह, पानी बहने पर भिड़े पड़ोसी, लाठी-डंडों से हमला ! छह घायल, सात पर मुकदमा

जब उसे समझाने की कोशिश की गई तो उसने जान से मारने और दंगा भड़काने की धमकी दे डाली. शिकायत में यह भी कहा गया कि उसकी पोस्ट पर कुछ और लोग भी लगातार जातीय समर्थन में टिप्पणी करते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है.

Read More: Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच

आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किशनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सत्यप्रकाश को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Read More: UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच जारी है और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने वालों की भी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कोई भी जातीय सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

राजनीतिक हलकों में भी गूंज, भाजपा ने साधा सपा पर निशाना

इस विवाद के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. भाजपा नेताओं ने सत्यप्रकाश की पोस्ट की कड़ी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी से ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि सपा के कुछ नेता लगातार जातीय तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. यह पार्टी की सोच को दर्शाता है. वहीं सपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे आलोचना और तेज हो गई है.

ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद रविवार को गढ़ा गांव में ब्राह्मण समाज की आपात बैठक बुलाई गई. बैठक में सामूहिक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और प्रशासन से मांग की गई कि सत्यप्रकाश को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घृणित हरकत करने से डरे.

समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर आरोपी को जल्द और कड़ी सजा नहीं दी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. समाज के लोगों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि किसी भी धर्म या जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को तुरंत रोका जा सके.

16 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP News: डिप्टी सीएम और ब्राह्मण समाज को लेकर सपा नेता ने ऐसा क्या लिख दिया ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

Fatehpur News In Hindi

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सपा नेता सत्यप्रकाश की एक फेसबुक पोस्ट ने जिले का माहौल गरमा दिया है. उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जातिगत पोस्ट की है. पोस्ट वायरल होते ही ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश फैल गया. शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ब्राह्मण समाज और डिप्टी सीएम को लेकर फेसबुक पोस्ट

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के गढ़ा गांव निवासी सपा नेता सत्यप्रकाश ने शनिवार को फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जातिगत पृष्ठभूमि पर सवाल खड़े कर दिए.

उन्होंने पोस्ट में ब्रजेश पाठक का डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात लिखी. कुछ ही घंटों में यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे पूरे जिले में तनाव का माहौल बन गया. ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस पोस्ट को समाज की गरिमा पर हमला बताया और कड़ी प्रतिक्रिया दी.

समाजसेवी ने की शिकायत, भड़काऊ भाषा का आरोप

सत्यप्रकाश की इस हरकत के बाद गढ़ा गांव के ही समाजसेवी शेषनारायण शुक्ला ने किशनपुर थाने (Kishanpur Thana) में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि सत्यप्रकाश पहले भी कई बार इस तरह की अभद्र और भड़काऊ पोस्ट करता रहा है.

जब उसे समझाने की कोशिश की गई तो उसने जान से मारने और दंगा भड़काने की धमकी दे डाली. शिकायत में यह भी कहा गया कि उसकी पोस्ट पर कुछ और लोग भी लगातार जातीय समर्थन में टिप्पणी करते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है.

आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किशनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सत्यप्रकाश को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच जारी है और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने वालों की भी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कोई भी जातीय सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

राजनीतिक हलकों में भी गूंज, भाजपा ने साधा सपा पर निशाना

इस विवाद के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. भाजपा नेताओं ने सत्यप्रकाश की पोस्ट की कड़ी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी से ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि सपा के कुछ नेता लगातार जातीय तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. यह पार्टी की सोच को दर्शाता है. वहीं सपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे आलोचना और तेज हो गई है.

ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद रविवार को गढ़ा गांव में ब्राह्मण समाज की आपात बैठक बुलाई गई. बैठक में सामूहिक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और प्रशासन से मांग की गई कि सत्यप्रकाश को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घृणित हरकत करने से डरे.

समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर आरोपी को जल्द और कड़ी सजा नहीं दी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. समाज के लोगों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि किसी भी धर्म या जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को तुरंत रोका जा सके.

Latest News

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक...
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

Follow Us