Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के सदर अस्पताल में अवैध वसूली का मामला उजागर, ऑपरेशन के नाम पर प्रसूता से ली गई रिश्वत

फतेहपुर के सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक प्रसूता से वसूल ली गई रिश्वत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है. यहां मरीजों से ऑपरेशन और भर्ती के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित परिवार के पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद पैसे मांगे गए. आरोप है कि ऑपरेशन के लिए 7 हजार रुपये की मांग की गई और अंततः 5 हजार रुपये लेकर प्रसूता का ऑपरेशन किया गया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सदर अस्पताल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आयुष्मान कार्डधारक से ऑपरेशन के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत ली गई, जबकि भर्ती के लिए 1500 रुपये और मांगे गए. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. सीएमएस ने जांच के आदेश दिए और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही.

पीड़ित परिवार ने खोले रिश्वत के राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के पीरनपुर निवासी विद्यासागर द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी स्वाती को 8 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम लाया गया. डॉक्टर मोनिका साहू ने ऑपरेशन की सलाह देकर ओटी भेजा.

आरोप है कि ओटी टेक्नीशियन विनोद ने ऑपरेशन कराने के लिए 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. जब विद्यासागर ने आयुष्मान कार्ड दिखाया तो टेक्नीशियन ने रकम घटाकर 5 हजार रुपये कर दी. आरोप है कि लेबर रूम की इंचार्ज अनीता ने पैसे लेकर ऑपरेशन करवाया.

आयुष्मान वार्ड प्रभारी पर भी आरोप

ऑपरेशन के बाद जब महिला को आयुष्मान वार्ड में भर्ती कराने की बारी आई तो महिला अस्पताल की वार्ड प्रभारी प्रियंका त्रिपाठी ने 1500 रुपये की मांग की. हालांकि पीड़ित ने यह रकम देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद काफी नोकझोंक हुई.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत के बाद क्या कहा सीएमएस ने?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्यासागर द्विवेदी ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद सीएमएस डॉ. पी.के. सिंह ने कहा, “आयुष्मान कार्डधारक से अवैध वसूली का मामला गंभीर है. जांच कराई जाएगी और जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.”

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

सरकारी योजनाओं पर फिर उठे सवाल?

यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की पोल खोलती है. विगत दिनों कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यहां क्या खेल हो रहा है वो सब जानते हैं उनके कहने पर एक अस्पताल कर्मी पर कार्रवाई भी हुई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

आयुष्मान भारत योजना गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज की गारंटी देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हो रही वसूली इस योजना की पारदर्शिता और ईमानदारी पर सवाल खड़े करती है.

13 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के सदर अस्पताल में अवैध वसूली का मामला उजागर, ऑपरेशन के नाम पर प्रसूता से ली गई रिश्वत

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सदर अस्पताल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आयुष्मान कार्डधारक से ऑपरेशन के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत ली गई, जबकि भर्ती के लिए 1500 रुपये और मांगे गए. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. सीएमएस ने जांच के आदेश दिए और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही.

पीड़ित परिवार ने खोले रिश्वत के राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के पीरनपुर निवासी विद्यासागर द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी स्वाती को 8 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम लाया गया. डॉक्टर मोनिका साहू ने ऑपरेशन की सलाह देकर ओटी भेजा.

आरोप है कि ओटी टेक्नीशियन विनोद ने ऑपरेशन कराने के लिए 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. जब विद्यासागर ने आयुष्मान कार्ड दिखाया तो टेक्नीशियन ने रकम घटाकर 5 हजार रुपये कर दी. आरोप है कि लेबर रूम की इंचार्ज अनीता ने पैसे लेकर ऑपरेशन करवाया.

आयुष्मान वार्ड प्रभारी पर भी आरोप

ऑपरेशन के बाद जब महिला को आयुष्मान वार्ड में भर्ती कराने की बारी आई तो महिला अस्पताल की वार्ड प्रभारी प्रियंका त्रिपाठी ने 1500 रुपये की मांग की. हालांकि पीड़ित ने यह रकम देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद काफी नोकझोंक हुई.

शिकायत के बाद क्या कहा सीएमएस ने?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्यासागर द्विवेदी ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद सीएमएस डॉ. पी.के. सिंह ने कहा, “आयुष्मान कार्डधारक से अवैध वसूली का मामला गंभीर है. जांच कराई जाएगी और जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.”

सरकारी योजनाओं पर फिर उठे सवाल?

यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की पोल खोलती है. विगत दिनों कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यहां क्या खेल हो रहा है वो सब जानते हैं उनके कहने पर एक अस्पताल कर्मी पर कार्रवाई भी हुई थी.

आयुष्मान भारत योजना गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज की गारंटी देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हो रही वसूली इस योजना की पारदर्शिता और ईमानदारी पर सवाल खड़े करती है.

Latest News

Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. गुरुवार को भारी...
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

Follow Us