Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Fire News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! केमिकल टैंकर से टकराई डीसीएम, धू-धूकर लगी आग, ड्राइवर भर्ती

फतेहपुर के नेशनल हाईवे पर DCM और टैंकर की टक्कर से लगी आग: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. मलवां थाना क्षेत्र के कैंची मोड़ ओवरब्रिज पर रिफाइंड तेल से भरी डीसीएम केमिकल टैंकर से टकरा गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. हादसे में डीसीएम चालक बुरी तरह झुलस गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Fatehpur Fire News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. कैंची मोड़ ओवरब्रिज पर एक केमिकल टैंकर और फॉर्च्यून रिफाइंड लदी डीसीएम की टक्कर हो गई, जिसके बाद डीसीएम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि पूरा वाहन जलकर खाक हो गया. चालक बुरी तरह झुलस गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भीषण हादसे से दहला कैंची मोड़, आग का मंजर देख सहमे लोग

जानकारी के मुताबिक सोमवार भोर पहर लगभग चार बजे मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंतर्गत कैंची मोड़ ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे एक केमिकल टैंकर ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे पीछे से आ रही रिफाइंड तेल से भरी डीसीएम तेज रफ्तार में आकर उससे टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद डीसीएम में भीषण आग लग गई और आग की लपटें कई फीट ऊपर तक उठने लगीं.

जलती डीसीएम से कूदकर बचाई जान, ड्राइवर भर्ती 

आग लगते ही डीसीएम का चालक जान बचाने के लिए बाहर कूदा लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Read More: Fatehpur News: प्रधानी की खूनी रंजिश का 16 साल बाद फैसला, 18 लोगों को उम्रकैद, 5 की हो चुकी है मौत

दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक डीसीएम पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. इतना ही नहीं, टैंकर भी पीछे काफी हद तक जल चुका है ग़लीमत रही की टैंकर में आग नहीं लगी.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

बताया जा रहा है कि डीसीएम में फॉर्च्यून ब्रांड का रिफाइंड तेल और अन्य सामान लदा था, जो कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था. वहीं सामने से जा रहे केमिकल टैंकर ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे यह हादसा हुआ.

Read More: फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम, पुलिस ने हटवाया ट्रैफिक

भीषण हादसे के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सुबह का समय होने के कारण दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य कराया. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

28 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Fire News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! केमिकल टैंकर से टकराई डीसीएम, धू-धूकर लगी आग, ड्राइवर भर्ती

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Fire News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. कैंची मोड़ ओवरब्रिज पर एक केमिकल टैंकर और फॉर्च्यून रिफाइंड लदी डीसीएम की टक्कर हो गई, जिसके बाद डीसीएम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि पूरा वाहन जलकर खाक हो गया. चालक बुरी तरह झुलस गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भीषण हादसे से दहला कैंची मोड़, आग का मंजर देख सहमे लोग

जानकारी के मुताबिक सोमवार भोर पहर लगभग चार बजे मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंतर्गत कैंची मोड़ ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे एक केमिकल टैंकर ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे पीछे से आ रही रिफाइंड तेल से भरी डीसीएम तेज रफ्तार में आकर उससे टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद डीसीएम में भीषण आग लग गई और आग की लपटें कई फीट ऊपर तक उठने लगीं.

जलती डीसीएम से कूदकर बचाई जान, ड्राइवर भर्ती 

आग लगते ही डीसीएम का चालक जान बचाने के लिए बाहर कूदा लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक डीसीएम पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. इतना ही नहीं, टैंकर भी पीछे काफी हद तक जल चुका है ग़लीमत रही की टैंकर में आग नहीं लगी.

बताया जा रहा है कि डीसीएम में फॉर्च्यून ब्रांड का रिफाइंड तेल और अन्य सामान लदा था, जो कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था. वहीं सामने से जा रहे केमिकल टैंकर ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे यह हादसा हुआ.

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम, पुलिस ने हटवाया ट्रैफिक

भीषण हादसे के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सुबह का समय होने के कारण दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य कराया. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को...
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे

Follow Us