Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सनसनीखेज हादसा ! छत से गिरा 5 वर्षीय मासूम, पेट के आर-पार हुआ सरिया

फतेहपुर में खेलते समय फिसला मासूम पार हो गया सरिया: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 5 वर्षीय मासूम जैन छत पर खेलते समय नीचे गिर गया और बगल के मकान की सरिया उसके पेट और पीठ से होकर आर-पार हो गई. परिजन और मोहल्ले के लोग बच्चे की मदद के लिए जुटे और आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह 5 वर्षीय मासूम जैन छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया और बगल के मकान की सरिया उसके पेट और पीठ से होकर आर-पार हो गई. बच्चे को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया. मौके पर परिजन और ग्रामीण बच्चे की मदद और आर्थिक सहयोग के लिए जुटे हुए थे.

कैसे हुई अचानक भयावह घटना?

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में लड्डन शेख खेती-किसानी करते हैं. 31 अक्टूबर को उनके घर बेटी साजिया की शादी की बारात आनी है. घर में शादी की तैयारियों का माहौल था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था. तीन दिन पहले लड्डन के रिश्तेदार वकील अहमद और उनकी पत्नी छुनकी अपने 5 वर्षीय बेटे जैन के साथ शादी में शामिल होने आए थे.

मासूम जैन की खेल-खेल में हुई दुर्घटना

सुबह लगभग 9:30 बजे जैन घर की छत पर खेल रहा था. अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया. इसी दौरान बगल के मकान की कालम बीम से निकली सरिया बच्चे के पेट और पीठ से होकर गुजर गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तुरंत मदद देने में जुट गए.

परिजनों और ग्रामीणों की मदद, मासूम कानपुर रैफर 

परिजन और मोहल्ले के लोग तुरंत जैन को सरिया से अलग करने में सहयोग करने लगे. घायल बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर रैफर कर दिया. घटना के समय आसपास के लोग मदद के लिए जुटे और बच्चे के लिए हर संभव सहायता प्रदान की. कई लोग आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं ताकि बच्चे का इलाज आसानी से कराया जा सके.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव

परिवार की खुशियां बदली मातम में 

शादी की खुशियों के बीच यह हादसा परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया. परिजन और मोहल्ले के लोग हादसे से स्तब्ध हैं. जिस घर शहनाई बजने वाली थीं वहां अचानक हुई इस घटाना ने सभी को झकझोर दिया है. नगर पंचायत सहित जिले के अधिकांश लोग लगातार 5 वर्षीय मासूम के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

27 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में सनसनीखेज हादसा ! छत से गिरा 5 वर्षीय मासूम, पेट के आर-पार हुआ सरिया

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह 5 वर्षीय मासूम जैन छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया और बगल के मकान की सरिया उसके पेट और पीठ से होकर आर-पार हो गई. बच्चे को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया. मौके पर परिजन और ग्रामीण बच्चे की मदद और आर्थिक सहयोग के लिए जुटे हुए थे.

कैसे हुई अचानक भयावह घटना?

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में लड्डन शेख खेती-किसानी करते हैं. 31 अक्टूबर को उनके घर बेटी साजिया की शादी की बारात आनी है. घर में शादी की तैयारियों का माहौल था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था. तीन दिन पहले लड्डन के रिश्तेदार वकील अहमद और उनकी पत्नी छुनकी अपने 5 वर्षीय बेटे जैन के साथ शादी में शामिल होने आए थे.

मासूम जैन की खेल-खेल में हुई दुर्घटना

सुबह लगभग 9:30 बजे जैन घर की छत पर खेल रहा था. अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया. इसी दौरान बगल के मकान की कालम बीम से निकली सरिया बच्चे के पेट और पीठ से होकर गुजर गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तुरंत मदद देने में जुट गए.

परिजनों और ग्रामीणों की मदद, मासूम कानपुर रैफर 

परिजन और मोहल्ले के लोग तुरंत जैन को सरिया से अलग करने में सहयोग करने लगे. घायल बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर रैफर कर दिया. घटना के समय आसपास के लोग मदद के लिए जुटे और बच्चे के लिए हर संभव सहायता प्रदान की. कई लोग आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं ताकि बच्चे का इलाज आसानी से कराया जा सके.

परिवार की खुशियां बदली मातम में 

शादी की खुशियों के बीच यह हादसा परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया. परिजन और मोहल्ले के लोग हादसे से स्तब्ध हैं. जिस घर शहनाई बजने वाली थीं वहां अचानक हुई इस घटाना ने सभी को झकझोर दिया है. नगर पंचायत सहित जिले के अधिकांश लोग लगातार 5 वर्षीय मासूम के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
फतेहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां ई-रिक्शा से कपड़े बेचने वाले गरीब युवक के नाम पर...
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

Follow Us