Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL: फतेहपुर के कांधी गांव में एक माह से बिजली गुल ! अफसरों की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Fatehpur UPPCL: फतेहपुर के कांधी गांव में एक माह से बिजली गुल ! अफसरों की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, भ्रष्टाचार के लगे आरोप
फतेहपुर के कांधी गांव में एक महीने पहले से टूटे पोल, नहीं हुआ समाधान: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के कांधी गांव में तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है. एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन विभागीय अफसरों ने अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया. ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर बिजली विभाग की लापरवाही से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है.

Fatehpur UPPCL News: यूपी के फतेहपुर जिले के सथरियांव उपकेंद्र के तहत आने वाले कांधी गांव में तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली के पोल उखड़ गए और तार टूट गए. घटना को एक माह से अधिक समय गुजर चुका है लेकिन बिजली विभाग समस्या का समाधान करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया. अफसरों की इस लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का आरोप: शिकायतें हुईं बेअसर

गांव के पंकज शुक्ला, पप्पू द्विवेदी, भरत सिंह और अरविंद द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन), अवर अभियंता (जेई), उपकेंद्र कार्यालय और टोल फ्री नंबर पर शिकायत की है. इसके बावजूद उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ. शिकायतों को नजरअंदाज कर बिजली विभाग अफसरों ने ग्रामीणों की परेशानी को और बढ़ा दिया है.

अफसरों से संपर्क करने पर भी नहीं मिला जवाब

कांधी गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर जब एक्सईएन रत्नेश जायसवाल से फोन पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा. इससे समझा जा सकता है कि विभाग कैसे लोगों की समस्याओं का निराकरण करता है. ग्रामीणों का कहना है कि एक बार नहीं कई बार मिल कर समस्या के विषय में बताया गया लेकिन केवल आश्वाशन मिलता है निराकरण नहीं.

समस्याओं के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप भी बने मजाक

बिजली विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं. लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक यह ग्रुप केवल नाम के लिए बनाए गए हैं और समस्याओं का कोई समाधान नहीं करते. शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे लोगों का भरोसा पूरी तरह टूट गया है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

भ्रष्टाचार के आरोप, विभाग को बड़े हादसे का इंतजार

ग्रामीण पंकज शुक्ला का आरोप है कि बिजली विभाग की पूरी व्यवस्था पैसों के इर्द-गिर्द घूम रही है. अगर कोई व्यक्ति रिश्वत दे दे तो उसका काम दो दिन में हो जाता है, वरना महीनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

पंकज शुक्ला कहते हैं कि जो पोल टूटे हैं उनके तार वहीं पड़े हुए हैं जिनमें लगातार विद्युत प्रवाहित हो रही है. आस-पास मवेशी बंधे हुए हैं उन्होंने कहा कि लगता है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है.भ्रष्टाचार न सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गया है बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

जिलाधिकारी से होगी शिकायत

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वे सीधे जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे. उनका कहना है कि अब वे विभागीय अफसरों पर भरोसा नहीं कर सकते. गांव के लोग रोजमर्रा की जिंदगी में बिजली न होने से बुरी तरह परेशान हैं. बच्चों की पढ़ाई से लेकर पानी की व्यवस्था तक हर काम प्रभावित हो रहा है.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us