Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की पटाखा मंडी में आग के बाद भी प्रशासन लापरवाह! बिक रहा है प्रतिबंधित दईमार पटाखा

फतेहपुर की पटाखा में खुलेआम बिक रहे हैं दईमार पटाखे: लापरवाह प्रशासन, Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में छोटी दिवाली की रात एमजी कॉलेज परिसर में लगी आग से 65 दुकानें जलकर राख हो गईं. करोड़ों की आतिशबाजी और 40 बाइकें खाक हो गईं. हादसे के बाद भी प्रशासन नहीं चेता और अब फिर से नई पटाखा मंडी खुल गई है, जहां खुलेआम प्रतिबंधित दईमार पटाखे बिक रहे हैं.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में छोटी दिवाली की दोपहर एमजी कॉलेज परिसर स्थित अस्थायी पटाखा मंडी में लगी भीषण आग से करोड़ों का नुकसान हुआ था. धमाकों से पूरा शहर दहशत में आ गया था. 65 दुकानें और 40 से अधिक बाइकें राख में बदल गईं. मगर हादसे के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया. अब फिर से बाजार सज चुका है और प्रतिबंधित पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं.

भीषण आग से तबाह हुई पूरी पटाखा मंडी

छोटी दिवाली की दोपहर एमजी कॉलेज परिसर में लगी आग ने पलभर में पूरे पटाखा बाजार को राख में बदल दिया. करीब 65 दुकानों में रखी तीन करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी जलकर खाक हो गई. चारों ओर आग और धमाकों की आवाज से हड़कंप मच गया. दमकल विभाग की गाड़ियां देर से पहुंची. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुरक्षा इंतजाम नदारद थे

धमाकों से कांपा शहर, बाइकें और सामान बने राख

भीषण आग से उठती लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें शहर के कई इलाकों से देखा जा सकता था. मंडी में खड़ी करीब 40 मोटरसाइकिलें और आसपास रखा लाखों का सामान भी जलकर खाक हो गया. दुकानदारों ने बताया कि दिवाली से ठीक पहले माल का भारी स्टॉक आया था, जो पूरी तरह खत्म हो गया. कई परिवारों की सालभर की कमाई कुछ ही मिनटों में राख में बदल गई.

हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही खुलकर सामने आई है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंडी में सुरक्षा और अग्निशमन के कोई इंतजाम नहीं थे. हादसे के बाद जांच की बातें जरूर हुईं, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी. और हैरानी की बात यह है कि अब उसी परिसर के दूसरे हिस्से में फिर से अस्थायी पटाखा बाजार तैयार कर दिया गया है.

Read More: UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित दईमार पटाखे

रविवार देर रात एमजी कॉलेज के दूसरे हिस्से में करीब 20 नई दुकानें बनाई गईं, जिनमें से 15 ही चालू हैं. लोग खुलेआम पटाखे बेच रहे हैं और खरीदारों की भीड़ लग रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नई मंडी में खुलेआम प्रतिबंधित दईमार पटाखे बेचे जा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर

ये वही पटाखे हैं जो सुरक्षा कारणों से बैन किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर छोड़ा भी है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है. जनता का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ही नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

20 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर की पटाखा मंडी में आग के बाद भी प्रशासन लापरवाह! बिक रहा है प्रतिबंधित दईमार पटाखा

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में छोटी दिवाली की दोपहर एमजी कॉलेज परिसर स्थित अस्थायी पटाखा मंडी में लगी भीषण आग से करोड़ों का नुकसान हुआ था. धमाकों से पूरा शहर दहशत में आ गया था. 65 दुकानें और 40 से अधिक बाइकें राख में बदल गईं. मगर हादसे के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया. अब फिर से बाजार सज चुका है और प्रतिबंधित पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं.

भीषण आग से तबाह हुई पूरी पटाखा मंडी

छोटी दिवाली की दोपहर एमजी कॉलेज परिसर में लगी आग ने पलभर में पूरे पटाखा बाजार को राख में बदल दिया. करीब 65 दुकानों में रखी तीन करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी जलकर खाक हो गई. चारों ओर आग और धमाकों की आवाज से हड़कंप मच गया. दमकल विभाग की गाड़ियां देर से पहुंची. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुरक्षा इंतजाम नदारद थे

धमाकों से कांपा शहर, बाइकें और सामान बने राख

भीषण आग से उठती लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें शहर के कई इलाकों से देखा जा सकता था. मंडी में खड़ी करीब 40 मोटरसाइकिलें और आसपास रखा लाखों का सामान भी जलकर खाक हो गया. दुकानदारों ने बताया कि दिवाली से ठीक पहले माल का भारी स्टॉक आया था, जो पूरी तरह खत्म हो गया. कई परिवारों की सालभर की कमाई कुछ ही मिनटों में राख में बदल गई.

हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही खुलकर सामने आई है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंडी में सुरक्षा और अग्निशमन के कोई इंतजाम नहीं थे. हादसे के बाद जांच की बातें जरूर हुईं, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी. और हैरानी की बात यह है कि अब उसी परिसर के दूसरे हिस्से में फिर से अस्थायी पटाखा बाजार तैयार कर दिया गया है.

खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित दईमार पटाखे

रविवार देर रात एमजी कॉलेज के दूसरे हिस्से में करीब 20 नई दुकानें बनाई गईं, जिनमें से 15 ही चालू हैं. लोग खुलेआम पटाखे बेच रहे हैं और खरीदारों की भीड़ लग रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नई मंडी में खुलेआम प्रतिबंधित दईमार पटाखे बेचे जा रहे हैं.

ये वही पटाखे हैं जो सुरक्षा कारणों से बैन किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर छोड़ा भी है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है. जनता का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ही नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव...
Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी

Follow Us