Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर नगर पालिका में लगे भ्रष्टाचार के आरोप ! वर्ग विशेष को दिया जा रहा लाभ, बाकियों की दबा दी जाती हैं फाइलें 

फतेहपुर नगर पालिका परिषद पर लगे कई गंभीर आरोप (ठेकेदार अंकित मिश्रा अपनी मां के साथ): Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में नगर पालिका परिषद पर भेदभाव और तानाशाही के गंभीर आरोप लगे हैं. ठेकेदारों और सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी केवल वर्ग विशेष के ठेकेदारों को भुगतान कर रहे हैं, जबकि अन्य ठेकेदार महीनों से फाइलें लिए चक्कर काट रहे हैं.

Fatehpur News Today: यूपी की फतेहपुर नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है. सोमवार को नगर पालिका के सभागार में ठेकेदारों और सभासदों ने प्रेसवार्ता कर पालिका प्रशासन पर तानाशाही, पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. ठेकेदार ने कहा कि अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी एक खास वर्ग के ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रहे हैं, जबकि बाकी ठेकेदारों की एमबी फाइलें जानबूझकर रोकी जा रही हैं.

वर्ग विशेष को मिल रहा लाभ, अन्य ठेकेदारों का भुगतान अटका

एसआर इंटरप्राइजेज के ठेकेदार अंकित मिश्रा और सभासद विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष केवल एक विशेष समुदाय के ठेकेदारों के भुगतान करवा रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से बाकी ठेकेदार भुगतान के लिए फाइलों के पीछे दौड़ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. उन्होंने दावा किया कि पालिका प्रशासन ने हिंदू समुदाय के ठेकेदारों के साथ भेदभाव किया है और यह सिलसिला लगातार जारी है.

सफाई विभाग और पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के इशारे पर सिस्टम

सभासद और भाजपा नेता विनय तिवारी ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के सफाई विभाग और पीडब्ल्यूडी की सभी गतिविधियां एक ही कर्मचारी के इशारे पर चलाई जा रही हैं.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी शुरुआत में चपरासी के पद पर नियुक्त हुआ था लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उसे विभागीय प्रमोशन देकर बाबू की कुर्सी पर बैठा दिया गया है. इससे विभाग में अराजकता और पक्षपात का माहौल बन गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

एमबी न करने पर ठेकेदार ने काटा हंगामा, मां के साथ पहुंचा

सोमवार को एक और बड़ा विवाद तब सामने आया जब ठेकेदार अंकित मिश्रा ने एमबी फाइल का भुगदान न किए जाने को लेकर नगर पालिका परिसर में हंगामा कर दिया. अंकित ने बताया कि उसने दो महीने पहले काम पूरा कर लिया था और बिल भी जमा कर दिया, लेकिन अब तक एमबी नहीं की गई.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

आरोप है कि बाद में काम करने वाले ठेकेदारों की फाइलें पहले स्वीकृत कर दी गईं. अंकित अपनी मां राजेश्वरी देवी के साथ ईओ के पास पहुंचे और जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे मामला और गर्मा गया.

सभासदों ने भी लगाए पक्षपात और तानाशाही के आरोप

ठेकेदारों के समर्थन में आए नगर पालिका के कई सभासदों ने भी प्रेसवार्ता में खुले मंच से पालिका अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाया.

सभासदों का कहना था कि अध्यक्ष सिर्फ अपने चहेतों और एक खास वर्ग से जुड़े ठेकेदारों को भुगतान कर रहे हैं. बाकियों की फाइलें जानबूझकर रोक दी गई हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस भेदभावपूर्ण रवैये को खत्म नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

बिना कार्रवाई आंदोलन की चेतावनी, सभासदों ने दिखाई एकजुटता

इस पूरे घटनाक्रम में कई सभासदों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि नगर पालिका में प्रशासन के खिलाफ असंतोष गहराता जा रहा है. प्रेसवार्ता में सभासद विनय तिवारी, संजय श्रीवास्तव, अतीश पासवान, रितिक पाल, गुड्डू यादव, सैंकी नागर, अंशू सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

सभी ने एक सुर में प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने और ठेकेदारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने मांग की कि सभी ठेकेदारों को समान रूप से भुगतान किया जाए और नियमों की अनदेखी कर विभागीय पदों पर बैठे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो.

20 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News Today: फतेहपुर नगर पालिका में लगे भ्रष्टाचार के आरोप ! वर्ग विशेष को दिया जा रहा लाभ, बाकियों की दबा दी जाती हैं फाइलें 

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News Today: यूपी की फतेहपुर नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है. सोमवार को नगर पालिका के सभागार में ठेकेदारों और सभासदों ने प्रेसवार्ता कर पालिका प्रशासन पर तानाशाही, पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. ठेकेदार ने कहा कि अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी एक खास वर्ग के ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रहे हैं, जबकि बाकी ठेकेदारों की एमबी फाइलें जानबूझकर रोकी जा रही हैं.

वर्ग विशेष को मिल रहा लाभ, अन्य ठेकेदारों का भुगतान अटका

एसआर इंटरप्राइजेज के ठेकेदार अंकित मिश्रा और सभासद विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष केवल एक विशेष समुदाय के ठेकेदारों के भुगतान करवा रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से बाकी ठेकेदार भुगतान के लिए फाइलों के पीछे दौड़ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. उन्होंने दावा किया कि पालिका प्रशासन ने हिंदू समुदाय के ठेकेदारों के साथ भेदभाव किया है और यह सिलसिला लगातार जारी है.

सफाई विभाग और पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के इशारे पर सिस्टम

सभासद और भाजपा नेता विनय तिवारी ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के सफाई विभाग और पीडब्ल्यूडी की सभी गतिविधियां एक ही कर्मचारी के इशारे पर चलाई जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी शुरुआत में चपरासी के पद पर नियुक्त हुआ था लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उसे विभागीय प्रमोशन देकर बाबू की कुर्सी पर बैठा दिया गया है. इससे विभाग में अराजकता और पक्षपात का माहौल बन गया है.

एमबी न करने पर ठेकेदार ने काटा हंगामा, मां के साथ पहुंचा

सोमवार को एक और बड़ा विवाद तब सामने आया जब ठेकेदार अंकित मिश्रा ने एमबी फाइल का भुगदान न किए जाने को लेकर नगर पालिका परिसर में हंगामा कर दिया. अंकित ने बताया कि उसने दो महीने पहले काम पूरा कर लिया था और बिल भी जमा कर दिया, लेकिन अब तक एमबी नहीं की गई.

आरोप है कि बाद में काम करने वाले ठेकेदारों की फाइलें पहले स्वीकृत कर दी गईं. अंकित अपनी मां राजेश्वरी देवी के साथ ईओ के पास पहुंचे और जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे मामला और गर्मा गया.

सभासदों ने भी लगाए पक्षपात और तानाशाही के आरोप

ठेकेदारों के समर्थन में आए नगर पालिका के कई सभासदों ने भी प्रेसवार्ता में खुले मंच से पालिका अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाया.

सभासदों का कहना था कि अध्यक्ष सिर्फ अपने चहेतों और एक खास वर्ग से जुड़े ठेकेदारों को भुगतान कर रहे हैं. बाकियों की फाइलें जानबूझकर रोक दी गई हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस भेदभावपूर्ण रवैये को खत्म नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

बिना कार्रवाई आंदोलन की चेतावनी, सभासदों ने दिखाई एकजुटता

इस पूरे घटनाक्रम में कई सभासदों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि नगर पालिका में प्रशासन के खिलाफ असंतोष गहराता जा रहा है. प्रेसवार्ता में सभासद विनय तिवारी, संजय श्रीवास्तव, अतीश पासवान, रितिक पाल, गुड्डू यादव, सैंकी नागर, अंशू सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

सभी ने एक सुर में प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने और ठेकेदारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने मांग की कि सभी ठेकेदारों को समान रूप से भुगतान किया जाए और नियमों की अनदेखी कर विभागीय पदों पर बैठे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us