Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur: फतेहपुर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत ! 30 मीटर तक फंसी रही बाइक

Accident In Fatehpur: फतेहपुर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत ! 30 मीटर तक फंसी रही बाइक
फतेहपुर सड़क हादसे में मां बेटे की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) दाएं डीएसपी ब्रज मोहन राय: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के हिनौता मोड़ की है

Road Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के हिनौता मोड़ की है.

बताया जा रहा है कि बाइक (Bike) सवार महेवा घाट थाना क्षेत्र से कौशाम्बी (kaushambi) जिले के मंझनपुर जा रहे थे तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

गांव से मां को लेकर मंझनपुर जा रहा था बाइक सवार

कौशांबी (Kaushambi) के टिकुरा थाना महेवा घाट निवासी नीरज पांडेय (28) पुत्र संतोष कुमार पांडेय अपनी मां रानी पांडेय (50) को गांव से बाइक पर लेकर मंझनपुर जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक फतेहपुर (Fatehpur) के धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के हिनौता मोड़ के पास पहुंची तभी एक तेज रफ्तार डंपर UP 73T5485 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया है. 

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

30 मीटर तक डंपर में फंसी रही बाइक, मौके पर ही मौत 

नीरज अपनी मां को लेकर जैसे ही हिनौता मोड़ पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. सूत्रों की माने तो बाइक डंपर में फंस कर करीब 30 मीटर तक घिसटती रही उसके बाद डंपर से अलग हो गई.

बताया जा रहा है कि गंभीर चोट की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सीओ ब्रज मोहन राय ने जानकारी देते हुए कहा कि डंपर की टक्कर से मां और पुत्र की मौत हो गई है. परिजनों को सूचना भेजते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. डंपर को पकड़ लिया गया है लेकिन चालक फरार है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us