Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल (प्रतीकात्मक फोटो) Image Credit Original Source

फतेहपुर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ईद के दिन ‘खून की होली’ खेलने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही समुदाय विशेष में नाराज़गी फैल गई. बाद में पाल ने सफाई देते हुए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने की बात कही, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Fatehpur Mukhlal Pal News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईद और होली को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. बयान सामने आने के बाद कई लोग इसको लेकर लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं.

पूर्व BJP अध्यक्ष ने वीडियो में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुखलाल पाल एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान वह कहते हैं कि..

जिस दिन ईद होगी, उसी दिन होली खेली जाएगी और वह भी ‘खून की होली’ होगी. इसके आगे वह यह भी कहते सुनाई देते हैं कि “आप एक को मारोगे तो हम कितनों को मारेंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.”

इस बयान के सामने आते ही मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो वायरल होते ही बढ़ी नाराज़गी और प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आने के बाद समुदाय विशेष में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है. कई लोगों ने इसे भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान बताया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है.

Read More: प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने

मुखलाल पाल की सफाई, बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

विवाद बढ़ने के बाद मुखलाल पाल ने सामने आकर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान दिल्ली की एक घटना के संदर्भ में था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है. उनका दावा है कि वीडियो को एडिट कर भ्रामक रूप में वायरल किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि संबंधित वीडियो को हटवा दिया गया है. हालांकि उनकी इस सफाई के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

पहले भी विवादों में रह चुके हैं मुखलाल पाल

यह पहला मौका नहीं है जब मुखलाल पाल किसी विवाद में घिरे हों. इससे पहले उन पर गंभीर वित्तीय आरोप लग चुके हैं. भाजपा बुंदेलखंड के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत कुमार गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे.

शिकायत में कहा गया कि यह पैसा पार्टी फंड के नाम पर लिया गया, लेकिन उसका उपयोग निजी तौर पर किया गया. जब वादा पूरा नहीं हुआ तो मामला जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा. जांच के बाद गठित कमेटी ने उन्हें दोषी करार दिया था, जिससे उनकी राजनीतिक छवि पर बड़ा असर पड़ा.

आरोप-प्रत्यारोप और बड़े नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

जांच में दोषी ठहराए जाने के बाद मुखलाल पाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे.

उन्होंने इन नेताओं पर अवैध संपत्ति अर्जित करने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप भी लगाए. इस बयानबाजी ने उस समय भी जिले की राजनीति में हलचल मचा दी थी और पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए थे.

मकबरा मंदिर विवाद में भी सुर्खियों में आए थे

हाल ही में फतेहपुर के मकबरा मंदिर विवाद के दौरान भी मुखलाल पाल चर्चा में आए थे. उस समय उनके आह्वान पर कई हिंदू संगठन एकत्र हुए थे. इस घटनाक्रम के दौरान उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस अधीक्षक से तीखे लहजे में बात करते नजर आए थे. वीडियो में उन्होंने कहा था कि “यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे, अगर हिम्मत है तो गोली चलवाकर देखिए.” इस बयान ने भी काफी विवाद खड़ा किया था और प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे.

20 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल

Fatehpur Mukhlal Pal News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईद और होली को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. बयान सामने आने के बाद कई लोग इसको लेकर लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं.

पूर्व BJP अध्यक्ष ने वीडियो में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुखलाल पाल एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान वह कहते हैं कि..

जिस दिन ईद होगी, उसी दिन होली खेली जाएगी और वह भी ‘खून की होली’ होगी. इसके आगे वह यह भी कहते सुनाई देते हैं कि “आप एक को मारोगे तो हम कितनों को मारेंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.”

इस बयान के सामने आते ही मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई.

वीडियो वायरल होते ही बढ़ी नाराज़गी और प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आने के बाद समुदाय विशेष में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है. कई लोगों ने इसे भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान बताया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है.

मुखलाल पाल की सफाई, बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

विवाद बढ़ने के बाद मुखलाल पाल ने सामने आकर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान दिल्ली की एक घटना के संदर्भ में था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है. उनका दावा है कि वीडियो को एडिट कर भ्रामक रूप में वायरल किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि संबंधित वीडियो को हटवा दिया गया है. हालांकि उनकी इस सफाई के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं मुखलाल पाल

यह पहला मौका नहीं है जब मुखलाल पाल किसी विवाद में घिरे हों. इससे पहले उन पर गंभीर वित्तीय आरोप लग चुके हैं. भाजपा बुंदेलखंड के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत कुमार गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे.

शिकायत में कहा गया कि यह पैसा पार्टी फंड के नाम पर लिया गया, लेकिन उसका उपयोग निजी तौर पर किया गया. जब वादा पूरा नहीं हुआ तो मामला जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा. जांच के बाद गठित कमेटी ने उन्हें दोषी करार दिया था, जिससे उनकी राजनीतिक छवि पर बड़ा असर पड़ा.

आरोप-प्रत्यारोप और बड़े नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

जांच में दोषी ठहराए जाने के बाद मुखलाल पाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे.

उन्होंने इन नेताओं पर अवैध संपत्ति अर्जित करने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप भी लगाए. इस बयानबाजी ने उस समय भी जिले की राजनीति में हलचल मचा दी थी और पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए थे.

मकबरा मंदिर विवाद में भी सुर्खियों में आए थे

हाल ही में फतेहपुर के मकबरा मंदिर विवाद के दौरान भी मुखलाल पाल चर्चा में आए थे. उस समय उनके आह्वान पर कई हिंदू संगठन एकत्र हुए थे. इस घटनाक्रम के दौरान उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस अधीक्षक से तीखे लहजे में बात करते नजर आए थे. वीडियो में उन्होंने कहा था कि “यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे, अगर हिम्मत है तो गोली चलवाकर देखिए.” इस बयान ने भी काफी विवाद खड़ा किया था और प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे.

Latest News

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. काकादेव समेत कई इलाकों में अभियान...
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल

Follow Us