Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में वायरल ऑडियो से गरमाई सियासत ! पूर्व विधायक और BJP विधायक के बेटे से हॉट-टॉक 

फतेहपुर में पूर्व विधायक आदित्य पांडेय और वर्तमान विधायक के पुत्र के बीच तीखी बहस ऑडियो वायरल (File फोटो आदित्य पांडेय): Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से सियासी तूफान खड़ा करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक आदित्य पांडेय और जहानाबाद से बीजेपी विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल के बीच तीखी बहस सुनाई देती है. धमकी, FIR और ठेकेदारी के आरोपों ने विवाद को और भड़का दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल दो ऑडियो क्लिप्स ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. ऑडियो में जहानाबाद विधायक के बेटे राहुल पटेल और पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के बीच तीखी बहस और धमकियों का दौर सुनाई देता है. ठेकेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट और सुरक्षा को लेकर खिंची इस तलवार ने भाजपा के भीतर हलचल पैदा कर दी है.

33 सेकेंड और 5 मिनट 5 सेकेंड का वायरल ऑडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फतेहपुर (Fatehpur) में वायरल हुए दो ऑडियो क्लिप में से पहला महज 33 सेकेंड का है, जबकि दूसरा करीब पांच मिनट का है. पहली रिकॉर्डिंग में एक आवाज कहती है, "मैं पूर्व विधायक बोल रहा हूं", जिसके बाद दूसरी आवाज खुद को राहुल पटेल बताती है—विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा.

दोनों के बीच फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद होता है, जिसमें राहुल पटेल बिना प्रमाण टिप्पणी करने पर सवाल उठाते हैं. बहस में राहुल कहते हैं कि वह एफआईआर कराकर उठवा लेंगे, जिस पर पूर्व विधायक जवाब देते हैं कि "आप औकात में बोलिए" जवाब में राहुल भी तीखे तेवर दिखाते हैं.

आदित्य पांडेय बोले- “पार्टी फोरम और पुलिस को दे चुका हूं शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व विधायक आदित्य पांडेय का कहना है कि उन्होंने यह मुद्दा जिला और प्रदेश स्तरीय पार्टी फोरम में रख दिया है और अब पार्टी व पुलिस को तय करना है कि क्या कार्रवाई होनी चाहिए.

Read More: Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर वायरल ऑडियो में जिस नंबर से कॉल आई, उसकी जांच करने की मांग की है. पांडेय ने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिसके लिए वे अब हाईकोर्ट तक गए हैं. उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि "एक विधायक का बेटा ठेकेदारी कर रहा है जिससे विकास कार्यों में बाधा आ रही है", इसी पोस्ट से विवाद शुरू हुआ.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

राहुल पटेल का पलटवार- “FIR करूंगा, पोस्ट डिलीट की है तो भी निकाल लूंगा”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजीनियर राहुल पटेल, जो जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे हैं, ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने फेसबुक पर झूठी बातें लिखी हैं. उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें प्रूफ के लिए फोन किया था.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

उन्होंने कई जगह मेरे पिता को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया. उन्होंने अब वो पोस्ट डिलीट कर दी है, लेकिन मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, निकाल लूंगा. मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन कानूनी कार्रवाई करवाऊंगा. राहुल ने साफ कहा कि वह FIR दर्ज कराएंगे और पुलिस खुद उन्हें पकड़कर लाएगी.

राजनीतिक द्वेष या व्यक्तिगत प्रतिशोध? गहराता है सवाल

यह मामला अब महज एक व्यक्तिगत बहस नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा के भीतर चल रही अंतर्कलह और गुटबाजी को भी उजागर करता है. पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के अनुसार, यह मामला राजनीतिक रंजिश का हिस्सा है और भाजपा में उनके बढ़ते प्रभाव से कुछ लोग असहज हैं. दूसरी ओर राहुल पटेल इसे अपने पिता की प्रतिष्ठा की रक्षा से जोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए किए गए "झूठे प्रचार" का जवाब देने की बात कर रहे हैं

भाजपा की चुप्पी और पुलिस की जांच बनी चर्चा का विषय

अब तक इस मामले में भाजपा संगठन की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे सियासी हलकों में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, पुलिस भी अभी इस मामले की जांच कर रही है.

एसपी को भेजे गए पत्र में पूर्व विधायक ने नंबर और कॉल की सत्यता की जांच की मांग की है. अब देखना यह होगा कि क्या यह मामला पुलिस और पार्टी के स्तर पर सुलझता है या आगे और बवाल खड़ा करता है.

04 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में वायरल ऑडियो से गरमाई सियासत ! पूर्व विधायक और BJP विधायक के बेटे से हॉट-टॉक 

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल दो ऑडियो क्लिप्स ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. ऑडियो में जहानाबाद विधायक के बेटे राहुल पटेल और पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के बीच तीखी बहस और धमकियों का दौर सुनाई देता है. ठेकेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट और सुरक्षा को लेकर खिंची इस तलवार ने भाजपा के भीतर हलचल पैदा कर दी है.

33 सेकेंड और 5 मिनट 5 सेकेंड का वायरल ऑडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फतेहपुर (Fatehpur) में वायरल हुए दो ऑडियो क्लिप में से पहला महज 33 सेकेंड का है, जबकि दूसरा करीब पांच मिनट का है. पहली रिकॉर्डिंग में एक आवाज कहती है, "मैं पूर्व विधायक बोल रहा हूं", जिसके बाद दूसरी आवाज खुद को राहुल पटेल बताती है—विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा.

दोनों के बीच फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद होता है, जिसमें राहुल पटेल बिना प्रमाण टिप्पणी करने पर सवाल उठाते हैं. बहस में राहुल कहते हैं कि वह एफआईआर कराकर उठवा लेंगे, जिस पर पूर्व विधायक जवाब देते हैं कि "आप औकात में बोलिए" जवाब में राहुल भी तीखे तेवर दिखाते हैं.

आदित्य पांडेय बोले- “पार्टी फोरम और पुलिस को दे चुका हूं शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व विधायक आदित्य पांडेय का कहना है कि उन्होंने यह मुद्दा जिला और प्रदेश स्तरीय पार्टी फोरम में रख दिया है और अब पार्टी व पुलिस को तय करना है कि क्या कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर वायरल ऑडियो में जिस नंबर से कॉल आई, उसकी जांच करने की मांग की है. पांडेय ने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिसके लिए वे अब हाईकोर्ट तक गए हैं. उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि "एक विधायक का बेटा ठेकेदारी कर रहा है जिससे विकास कार्यों में बाधा आ रही है", इसी पोस्ट से विवाद शुरू हुआ.

राहुल पटेल का पलटवार- “FIR करूंगा, पोस्ट डिलीट की है तो भी निकाल लूंगा”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजीनियर राहुल पटेल, जो जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे हैं, ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने फेसबुक पर झूठी बातें लिखी हैं. उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें प्रूफ के लिए फोन किया था.

उन्होंने कई जगह मेरे पिता को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया. उन्होंने अब वो पोस्ट डिलीट कर दी है, लेकिन मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, निकाल लूंगा. मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन कानूनी कार्रवाई करवाऊंगा. राहुल ने साफ कहा कि वह FIR दर्ज कराएंगे और पुलिस खुद उन्हें पकड़कर लाएगी.

राजनीतिक द्वेष या व्यक्तिगत प्रतिशोध? गहराता है सवाल

यह मामला अब महज एक व्यक्तिगत बहस नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा के भीतर चल रही अंतर्कलह और गुटबाजी को भी उजागर करता है. पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के अनुसार, यह मामला राजनीतिक रंजिश का हिस्सा है और भाजपा में उनके बढ़ते प्रभाव से कुछ लोग असहज हैं. दूसरी ओर राहुल पटेल इसे अपने पिता की प्रतिष्ठा की रक्षा से जोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए किए गए "झूठे प्रचार" का जवाब देने की बात कर रहे हैं

भाजपा की चुप्पी और पुलिस की जांच बनी चर्चा का विषय

अब तक इस मामले में भाजपा संगठन की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे सियासी हलकों में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, पुलिस भी अभी इस मामले की जांच कर रही है.

एसपी को भेजे गए पत्र में पूर्व विधायक ने नंबर और कॉल की सत्यता की जांच की मांग की है. अब देखना यह होगा कि क्या यह मामला पुलिस और पार्टी के स्तर पर सुलझता है या आगे और बवाल खड़ा करता है.

Latest News

Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट
शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है....
यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल
भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन
आज का राशिफल 09 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल
Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद
Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Follow Us