Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मकबरा मंदिर विवाद में 160 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा ! तोड़ीं गईं थीं मजारें, पुलिस दे रही है दबिश

Fatehpur News: फतेहपुर में मकबरा मंदिर विवाद में 160 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा ! तोड़ीं गईं थीं मजारें, पुलिस दे रही है दबिश
फतेहपुर में मकबरा मंदिर विवाद में 160 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के अबूनगर में मकबरा-मंदिर विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. मजारों में तोड़फोड़, भगवा झंडा फहराने के मामले में पुलिस ने 160 लोगों पर केस दर्ज किया. नामजद आरोपियों में जिला पंचायत सदस्य और सभासद भी शामिल. पुलिस दबिश देकर गिरफ्तारी की तैयारी में.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में 300 साल पुराने मकबरे पर सोमवार को हुए बवाल ने पूरे शहर को हिला दिया. धार्मिक विवाद के बीच भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, मजारों को नुकसान पहुंचाया और भगवा झंडा फहरा दिया. पुलिस ने 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

इलाके में भारी फोर्स तैनात है. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मामला पहुंचे पर प्रशासन के हांथ पांव फूल गए थे..सपा अध्यक्ष अखिलेख यादव ने बीजेपी पर निशाना डालते हुए इसे फूट डालो और राज करो बताया है.

डाक बंगले चौराहे से शुरू हुआ तनाव, तोड़ीं गईं बैरिकेडिंग

सोमवार सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग डाक बंगले चौराहे पर जुटे. यहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. इसके बाद भीड़ मकबरे की ओर बढ़ी. सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी गई.

भीड़ की एक टुकड़ी अंदर घुसी और सीधे मकबरे या मंदिर तक पहुंच गईं..वहां पहुंचने के बाद मजारों को क्षतिग्रस्त किया गया और बाकायदा पूजा पाठ आरती करते हुए और नारियल फोड़ा गया. साथ ही कुछ लोगों ने भगवा झंडा फहरा दिया.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

पुलिस के सामने होती रही घटना..वीडियो बने गवाह

हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकताओं का एक जत्था जिसमें करीब 300 लोग शामिल थे अचानक मकबरे पर पहुंच गए.. बहुत सारे वायरल वीडियो में ये घटना साफ देखी जा सकती है कि पुलिस के सामने ही पूरी घटना हो रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

हालांकि जब तक एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे तक तोड़फोड़ करने वाले लोग मौके से जा चुके थे..लेकिन इस प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं..जानकारी के मुताबिक पूछले एक सप्ताह से इस मामले की जानकारी प्रशासन को थी बाउजूद इसके इस प्रकार की घटना ने जन्म ले लिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

मुस्लिम समुदाय ने किया पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

मंदिर या मकबरे पर हिंदू संगठन और बीजेपी कार्यकताओं के पहुंचने पर और मजारों में तोड़फोड़ करने के दौरान अचानक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया..जवाबी कार्रवाई करते हुए हिंदू संगठनों के लोगों से उनकी झड़प हो गई बात में पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ते हुए दोनों पक्षों को दूर किया.

बताया जा रहा है कि बाद में एक दूसरे जत्थे के साथ पूर्व विधायक विक्रम सिंह और भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी मौके पर पहुंचे हालांकि डीएम रविंद्र सिंह से वार्ता के बाद वो मौके से चले गए लेकिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे..दोनों पक्षों की ओर से लगातार नारे बाजी होती रही जिसे बाद शांत कराया गया.

आईजी, डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना के तुरंत बाद प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. कई सर्किल के क्षेत्राधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए.

10 नामजद, 150 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

अबूनगर चौकी प्रभारी विनीत कुमार उपाध्याय की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अभिषेक शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, आशीष त्रिवेदी, पप्पू सिंह चौहान, प्रसून तिवारी, ऋतिक पाल, विनय तिवारी सभासद, पुष्पराज पटेल और देवनाथ धाकड़े समेत 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस दबिश में, दोषियों की तलाश जारी

एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दी गईं हैं. वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पूरे इलाके में फिलहाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us