Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 45 पदों पर भर्ती ! इस तारीख़ को होगा चयन

Fatehpur News: फतेहपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 45 पदों पर भर्ती ! इस तारीख़ को होगा चयन
फतेहपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 45 पदों पर भर्ती (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक के 45 पदों में भर्ती होनी है जिसके लिए 30 मार्च को अंतिम चयन होगा. पढ़ें पूरी ख़बर..

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मियों के 45 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है.

पहले से आवेदन कर चुके योग्य अभ्यर्थियों के लिए 30 मार्च 2025 को अंतिम चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है कि भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है, जिससे सफल उम्मीदवारों को जिले के विद्यालयों में नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिलेगा. 

30 मार्च को होगी काउंसलिंग और साक्षात्कार

चयन प्रक्रिया के तहत शैक्षणिक पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर होगी, जबकि गैर-शैक्षणिक पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भारती त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी. 

शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक पदों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग व साक्षात्कार 30 मार्च 2025 को सुबह 10:00 बजे विकास भवन में होगा. सभी उम्मीदवार समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों. इस दौरान जनपदीय समिति के सभी सम्मानित सदस्य और मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

शिक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

शासन की गाइडलाइंस के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

योग्य शिक्षकों और कर्मियों की नियुक्ति से विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलेगा, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी. जानकारी के मुताबिक चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us