Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 2.5 लाख के जेवर ले उड़े गोल्डन चोर ! सर्राफा दुकान पर फिल्मी स्टाइल में वारदात

Fatehpur News: फतेहपुर में 2.5 लाख के जेवर ले उड़े गोल्डन चोर ! सर्राफा दुकान पर फिल्मी स्टाइल में वारदात
फतेहपुर में सर्राफा की दुकान में फिल्मी स्टाइल में चोरी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के जोनिहा कस्बे में दिनदहाड़े एक सराफा दुकान से दो शातिर चोर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए. दुकान के मालिक झपकी ले रहे थे और बेटे को चकमा देकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में शनिवार की दोपहर एक सराफा कारोबारी के साथ जो हुआ, वो न तो सपने में सोचा गया था और न ही सीसीटीवी कैमरे ने ही उम्मीद की थी कि कोई इतनी सफाई से चोरी वारदात को अंजाम देगा.

बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े दुकान से करीब ढाई लाख रुपये के जेवर लेकर दो शातिर युवक चंपत हो गए, और पीछे रह गया सिर्फ हैरान-परेशान सराफा कारोबारी और उनका मासूम बेटा.

झपकी भारी पड़ी, चोर ले गए चमकदार सपना

जोनिहा निवासी राजेंद्र सोनी की कस्बे में ही एक ज्वैलरी शॉप है. रोज की तरह शनिवार दोपहर दुकान पर ग्राहक कम थे. धूप तेज थी और नींद भारी. ऐसे में राजेंद्र दुकान के बगल में थोड़ी झपकी लेने चले गए.

शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये झपकी उनके लिए ढाई लाख की कीमत वाली साबित होगी. उन्होंने काउंटर की जिम्मेदारी अपने 16 वर्षीय बेटे सौरभ को सौंप दी थी, जो खुद को जिम्मेदार समझ कर बैठा भी रहा, जब तक कि दो युवक दुकान में दाखिल नहीं हुए.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

‘सिगरेट-पानी’ के बहाने बना डाला सोने का रास्ता

करीब 2:15 बजे बाइक सवार दो युवक दुकान के सामने रुके. अंदर आकर सौरभ को बातों में उलझाया, फिर सौ रुपये का नोट थमाते हुए उसे बाहर पानी और सिगरेट लेने भेज दिया. शायद सौरभ को यही लगा कि ग्राहक भी प्यासे होते हैं, लेकिन असल में ग्राहक नहीं, ‘गोल्डन चोर’ थे. जब वह लौटा, तो दोनों युवक गायब थे..साथ में दुकान से सोने-चांदी के कीमती जेवर भी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पिता की नींद की कीमत ढाई लाख, उड़ गए होश 

जब सौरभ दुकान लौटा और काउंटर खाली पाया, तो उसके चेहरे का रंग उड़ गया. घबराते हुए उसने पास ही सो रहे अपने पिता राजेंद्र सोनी को झकझोरा और पूरी बात बताई. राजेंद्र की आंखें खुलीं तो वे कुछ देर तो बात समझ ही नहीं पाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

लेकिन जैसे ही उन्होंने काउंटर की ओर नजर डाली, तो उनके होश उड़ गए. जो जेवर उन्होंने रोज की तरह सलीके से सजा कर रखे थे वे सब हवा हो चुके थे. सोने-चांदी की चमक अब सिर्फ यादों में बची थी. राजेंद्र की आवाज कांप गई 

पुलिस आई, सीसीटीवी देखा, और...जांच जारी 

सर्राफा कारोबारी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से चारो ओर हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आस-पास के लोग जमा हो गए. सूचना मिलते ही जोनिहा चौकी इंचार्ज मुनीब राम मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू हुई कर दी.

चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों का पता लगाते हुए जल्द ही खुलासा किया जाएगा. इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चोरों के पास स्क्रिप्ट होती है, टाइमिंग होती है और बहाने इतने रचनात्मक कि अच्छे-अच्छे सेल्समैन भी मात खा जाएं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us