Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में अवैध खनन के चलते संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा ! एनजीटी के नियमों का हुआ था उल्लंघन

फतेहपुर में अवैध खनन में दर्ज हुआ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ओती खंड चार की मौरंग खदान में जलधारा से अवैध खनन का मामला सामने आया है. भारी मशीनों से एनजीटी नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन किया जा रहा था. जांच में खनन क्षेत्र के बाहर रास्ता बनाकर जलधारा से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई. प्रशासन ने लखनऊ के प्रोपराइटर संजय कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur Illegal Mining: यूपी के फतेहपुर जिले की ओती मौरंग खदान में पिछले एक माह से चल रहे अवैध खनन का मामला आखिरकार जिला प्रशासन की निगाह में आ गया है. खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जलधारा से किए जा रहे अवैध खनन की पुष्टि की और तुरंत कार्रवाई शुरू की. नियमों की अनदेखी पर लखनऊ (Lucknow) निवासी संचालक संजय कुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

ओती मौरंग खदान में एक महीने से जारी था अवैध खनन

जिले के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र स्थित ओती खंड चार की मौरंग खदान में भारी भरकम मशीनों से पिछले एक महीने से जलधारा में अवैध खनन किया जा रहा था.

नियमों को ताक पर रखकर खनन क्षेत्र के बाहर रास्ता बनाकर नदियों की जलधारा को छेड़ा जा रहा था. इस तरह की छेड़छाड़ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एनजीटी नियमों का खुला उल्लंघन मानी जाती है. ग्रामीणों और क्षेत्रीय सूत्रों की शिकायत पर प्रशासन ने आखिरकार इस पर संज्ञान लिया.

खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में हुआ खुलासा

खनिज निरीक्षक बिपेन्द्र कुमार राजभर ने राजस्व विभाग की टीम के साथ 25 मई को ओती खदान का निरीक्षण किया. जांच के दौरान यह साफ हुआ कि खदान संचालक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर भी मशीनों से खनन कार्य किया जा रहा था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश

जलधारा की दिशा में रास्ता बनाकर नदी की नैसर्गिक प्रवाह प्रणाली से छेड़छाड़ की जा रही थी. खनन टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ता ध्वस्त कर दिया और तत्काल अवैध गतिविधियों को रोका.

Read More: Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

लखनऊ निवासी संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर

अवैध खनन की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए खनन कराने वाली फर्म में. शिवजी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है. यह फर्म लखनऊ के एमएलडीए कॉलोनी, आशियाना क्षेत्र में पंजीकृत है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

खनन निरीक्षक के अनुसार संचालक को पहले भी 7 अप्रैल और 21 मई को नियम उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके अवैध गतिविधियों को नहीं रोका गया.

एनजीटी नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत

जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जलधारा से छेड़छाड़ करना एनजीटी के स्पष्ट नियमों के खिलाफ है. इसके बावजूद खदान संचालक द्वारा बार-बार नियमों को दरकिनार कर खनन कराया जा रहा था.

जिला प्रशासन अब इस मामले को लेकर और सख्त रुख अपना सकता है. अगर आगे भी नियमों का पालन नहीं हुआ तो खदान की लीज निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिस ने शुरू की जांच, हो सकती हैं और गिरफ्तारी 

ललौली थाना प्रभारी समसेर बहादुर सिंह ने बताया कि में. शिवजी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस की टीम अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खनन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. संभावना जताई जा रही है कि जांच के बाद और लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

27 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Fatehpur News: फतेहपुर में अवैध खनन के चलते संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा ! एनजीटी के नियमों का हुआ था उल्लंघन

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Illegal Mining: यूपी के फतेहपुर जिले की ओती मौरंग खदान में पिछले एक माह से चल रहे अवैध खनन का मामला आखिरकार जिला प्रशासन की निगाह में आ गया है. खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जलधारा से किए जा रहे अवैध खनन की पुष्टि की और तुरंत कार्रवाई शुरू की. नियमों की अनदेखी पर लखनऊ (Lucknow) निवासी संचालक संजय कुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

ओती मौरंग खदान में एक महीने से जारी था अवैध खनन

जिले के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र स्थित ओती खंड चार की मौरंग खदान में भारी भरकम मशीनों से पिछले एक महीने से जलधारा में अवैध खनन किया जा रहा था.

नियमों को ताक पर रखकर खनन क्षेत्र के बाहर रास्ता बनाकर नदियों की जलधारा को छेड़ा जा रहा था. इस तरह की छेड़छाड़ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एनजीटी नियमों का खुला उल्लंघन मानी जाती है. ग्रामीणों और क्षेत्रीय सूत्रों की शिकायत पर प्रशासन ने आखिरकार इस पर संज्ञान लिया.

खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में हुआ खुलासा

खनिज निरीक्षक बिपेन्द्र कुमार राजभर ने राजस्व विभाग की टीम के साथ 25 मई को ओती खदान का निरीक्षण किया. जांच के दौरान यह साफ हुआ कि खदान संचालक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर भी मशीनों से खनन कार्य किया जा रहा था.

जलधारा की दिशा में रास्ता बनाकर नदी की नैसर्गिक प्रवाह प्रणाली से छेड़छाड़ की जा रही थी. खनन टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ता ध्वस्त कर दिया और तत्काल अवैध गतिविधियों को रोका.

लखनऊ निवासी संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर

अवैध खनन की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए खनन कराने वाली फर्म में. शिवजी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है. यह फर्म लखनऊ के एमएलडीए कॉलोनी, आशियाना क्षेत्र में पंजीकृत है.

खनन निरीक्षक के अनुसार संचालक को पहले भी 7 अप्रैल और 21 मई को नियम उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके अवैध गतिविधियों को नहीं रोका गया.

एनजीटी नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत

जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जलधारा से छेड़छाड़ करना एनजीटी के स्पष्ट नियमों के खिलाफ है. इसके बावजूद खदान संचालक द्वारा बार-बार नियमों को दरकिनार कर खनन कराया जा रहा था.

जिला प्रशासन अब इस मामले को लेकर और सख्त रुख अपना सकता है. अगर आगे भी नियमों का पालन नहीं हुआ तो खदान की लीज निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिस ने शुरू की जांच, हो सकती हैं और गिरफ्तारी 

ललौली थाना प्रभारी समसेर बहादुर सिंह ने बताया कि में. शिवजी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस की टीम अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खनन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. संभावना जताई जा रही है कि जांच के बाद और लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

Follow Us