Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rah Veer Yojana Kya Hai: यूपी में लागू हुई राहवीर योजना ! सभी को मिलेगा 25000 का ईनाम, बस करना होगा ये काम

यूपी में लागू हुई राहवीर योजना अब मिलेंगे 25000 रुपए (प्रतीकात्मक फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी "राहवीर योजना" को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है. इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को "गोल्डन ऑवर" के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार उसे 25,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी.

UP Rah Veer Yojana: यूपी में सड़क हादसों के शिकार लोगों की जान बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा शुरू की गई राहवीर योजना (Rah Veer Yojana) अब प्रदेश में भी लागू कर दी गई है.

इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना और मददगारों को प्रोत्साहित करना है. सरकार अब ऐसे हर नागरिक को 25,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी जो किसी घायल को दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचाएगा.

‘गोल्डन ऑवर’ में मदद करने वाले बनेंगे असली हीरो

राहवीर योजना (Rah Veer Yojana) का केंद्रबिंदु "गोल्डन ऑवर" की अहमियत को दर्शाता है. चिकित्सा विज्ञान में 'गोल्डन ऑवर' यानी दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा, किसी घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे अहम माना जाता है.

ऐसे में यदि कोई व्यक्ति घायल को इस समयावधि में अस्पताल पहुंचा देता है, तो उसकी मदद से न सिर्फ एक जान बचाई जा सकती है बल्कि अब उसे सरकार की ओर से 25,000 रुपए तक की राशि भी मिलेगी.

Read More: UPPCL News: स्मार्ट मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब प्रीपेड की अनिवार्यता पर नया आदेश ! क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

इनाम राशि में हुआ बड़ा इजाफा, पहले मिलते थे 5,000 रुपए

इस योजना के तहत पहले केवल 5,000 रुपए की राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है. सरकार का मानना है कि जब लोगों को मदद करने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलेगा.

Read More: UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

तो सड़क हादसों में समय पर सहायता की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी. ये योजना लखनऊ (Lucknow) समेत पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लागू कर दी गई है और हर जिले के अस्पतालों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था

कैसे मिलेगा इनाम, जानिए राहवीर की प्रक्रिया

यदि कोई व्यक्ति किसी सड़क हादसे में घायल को अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर लेकर जाता है, तो सबसे पहले अस्पताल प्रशासन पुलिस को सूचना देगा. पुलिस इस सूचना की एक प्रति उस मददगार को भी देगी.

इसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित जिले के कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी. जिला प्रशासन की पुष्टि के बाद परिवहन विभाग उस मददगार व्यक्ति के बैंक खाते में सीधे 25,000 रुपए तक की राशि ट्रांसफर करेगा.

सरकार का उद्देश्य हर जान कीमती है

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार का मानना है कि सड़क हादसों में हर साल हजारों जानें सिर्फ समय पर इलाज न मिलने की वजह से चली जाती हैं.

राहवीर योजना (Rah Veer Yojana) के माध्यम से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि हर जीवन कीमती है और अगर हम सब थोड़ा भी सहयोग करें तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. यह योजना न केवल जनहित में है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देती है.

28 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Rah Veer Yojana Kya Hai: यूपी में लागू हुई राहवीर योजना ! सभी को मिलेगा 25000 का ईनाम, बस करना होगा ये काम

Lucknow News In Hindi

UP Rah Veer Yojana: यूपी में सड़क हादसों के शिकार लोगों की जान बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा शुरू की गई राहवीर योजना (Rah Veer Yojana) अब प्रदेश में भी लागू कर दी गई है.

इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना और मददगारों को प्रोत्साहित करना है. सरकार अब ऐसे हर नागरिक को 25,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी जो किसी घायल को दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचाएगा.

‘गोल्डन ऑवर’ में मदद करने वाले बनेंगे असली हीरो

राहवीर योजना (Rah Veer Yojana) का केंद्रबिंदु "गोल्डन ऑवर" की अहमियत को दर्शाता है. चिकित्सा विज्ञान में 'गोल्डन ऑवर' यानी दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा, किसी घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे अहम माना जाता है.

ऐसे में यदि कोई व्यक्ति घायल को इस समयावधि में अस्पताल पहुंचा देता है, तो उसकी मदद से न सिर्फ एक जान बचाई जा सकती है बल्कि अब उसे सरकार की ओर से 25,000 रुपए तक की राशि भी मिलेगी.

इनाम राशि में हुआ बड़ा इजाफा, पहले मिलते थे 5,000 रुपए

इस योजना के तहत पहले केवल 5,000 रुपए की राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है. सरकार का मानना है कि जब लोगों को मदद करने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलेगा.

तो सड़क हादसों में समय पर सहायता की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी. ये योजना लखनऊ (Lucknow) समेत पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लागू कर दी गई है और हर जिले के अस्पतालों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

कैसे मिलेगा इनाम, जानिए राहवीर की प्रक्रिया

यदि कोई व्यक्ति किसी सड़क हादसे में घायल को अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर लेकर जाता है, तो सबसे पहले अस्पताल प्रशासन पुलिस को सूचना देगा. पुलिस इस सूचना की एक प्रति उस मददगार को भी देगी.

इसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित जिले के कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी. जिला प्रशासन की पुष्टि के बाद परिवहन विभाग उस मददगार व्यक्ति के बैंक खाते में सीधे 25,000 रुपए तक की राशि ट्रांसफर करेगा.

सरकार का उद्देश्य हर जान कीमती है

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार का मानना है कि सड़क हादसों में हर साल हजारों जानें सिर्फ समय पर इलाज न मिलने की वजह से चली जाती हैं.

राहवीर योजना (Rah Veer Yojana) के माध्यम से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि हर जीवन कीमती है और अगर हम सब थोड़ा भी सहयोग करें तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. यह योजना न केवल जनहित में है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देती है.

Latest News

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. काकादेव समेत कई इलाकों में अभियान...
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल

Follow Us