Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के स्वास्थ्य महकमे में फेरबदल ! डॉ राजेश बने CMS, पीके सिंह को मिली A CMO की जिम्मेदारी

फतेहपुर जिला अस्पताल के सीएमएस बने डॉ राजेश कुमार बाएं और एसीएमओ बने डॉ पीके सिंह दाएं (File Photo): Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश शासन ने फतेहपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जिला अस्पताल सदर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार को CMS नियुक्त किया गया है, जबकि अब तक CMS रहे डॉ प्रभा कांत सिंह को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (A CMO) की जिम्मेदारी दी गई है. आदेश विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने सोमवार को जारी किया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के स्वास्थ्य महकमे में सोमवार को फेरबदल का बड़ा आदेश जारी हुआ. मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल सदर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार को शासन ने नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) नियुक्त किया है. वहीं CMS पद पर कार्यरत रहे डॉ प्रभा कांत सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें जिले का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (A CMO) बना दिया गया है.

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सदर अस्पताल में फेरबदल

यूपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव IAS आर्यका अखौरी ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए परामर्शदाता और रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है.

वहीं लगभग तीन वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले CMS डॉ प्रभा कांत सिंह को जिले का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) बनाया गया है. यह जिम्मेदारी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने के लिए दी गई है.

विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने जारी किया आदेश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और उसका प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराएं.

Read More: Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम

बताया जा रहा है कि डॉ राजेश कुमार लंबे समय से रेडियोलोजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और बेहतर कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं. वहीं डॉ प्रभा कांत सिंह के पास CMS के रूप में व्यापक प्रशासनिक अनुभव है, जिसका लाभ अब A CMO के रूप में जिले को मिलेगा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

15 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के स्वास्थ्य महकमे में फेरबदल ! डॉ राजेश बने CMS, पीके सिंह को मिली A CMO की जिम्मेदारी

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के स्वास्थ्य महकमे में सोमवार को फेरबदल का बड़ा आदेश जारी हुआ. मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल सदर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार को शासन ने नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) नियुक्त किया है. वहीं CMS पद पर कार्यरत रहे डॉ प्रभा कांत सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें जिले का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (A CMO) बना दिया गया है.

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सदर अस्पताल में फेरबदल

यूपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव IAS आर्यका अखौरी ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए परामर्शदाता और रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है.

वहीं लगभग तीन वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले CMS डॉ प्रभा कांत सिंह को जिले का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) बनाया गया है. यह जिम्मेदारी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने के लिए दी गई है.

विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने जारी किया आदेश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और उसका प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराएं.

बताया जा रहा है कि डॉ राजेश कुमार लंबे समय से रेडियोलोजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और बेहतर कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं. वहीं डॉ प्रभा कांत सिंह के पास CMS के रूप में व्यापक प्रशासनिक अनुभव है, जिसका लाभ अब A CMO के रूप में जिले को मिलेगा.

Latest News

Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट LIVEPrateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम...
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता

Follow Us