Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

फतेहपुर में Gen Alfa प्रदर्शन के बाद गायब हुई दसवीं की छात्रा, ASP ने संभाली मामले की कमान: Image Credit Original Source

फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा उसी स्कूल की है, जहां मंगलवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एएसपी जीपी राय स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और छात्रा की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

Gen Alpha Protest Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के अगले घटनाक्रम के बीच कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा मंगलवार को स्कूल पहुंची थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय ने स्वयं जांच की कमान संभाल ली है और छात्रा की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

स्कूल जाने के लिए घर से निकली, देर शाम तक नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद बुधवार सुबह छात्रा की मां की तहरीर पर किशनपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

प्रदर्शन वाले दिन स्कूल पहुंची थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंची थी. उसी दिन विद्यालय में छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल आने के बाद ही छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक प्रदर्शन और छात्रा के लापता होने के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

जेन-अल्फा के प्रदर्शन ने बटोरी थीं सुर्खियां

मंगलवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था. बताया जा रहा है कि कॉलेज के चार छात्र दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन से प्रेरित होकर लौटे थे. इसके बाद उन्होंने विद्यालय की शिकायतों और अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई, जिसमें बड़ी संख्या में अन्य छात्र भी शामिल हो गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

सुबह करीब 10:30 बजे छात्र-छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर विद्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

प्रशासन ने दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. काफी देर तक चली वार्ता के बाद छात्रों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. विद्यालय में तत्काल पंखों और पेयजल की व्यवस्था कराई गई. प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के लिए पानी और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई थी. जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विद्यालय में अब स्थिति सामान्य है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जांच शुरू कर दी है. छात्रा की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और छात्रा की गतिविधियों की जांच कर रही है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार खोजबीन की जा रही है. पुलिस का कहना है कि छात्रा की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

30 Jul 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Gen Alpha Protest Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के अगले घटनाक्रम के बीच कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा मंगलवार को स्कूल पहुंची थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय ने स्वयं जांच की कमान संभाल ली है और छात्रा की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

स्कूल जाने के लिए घर से निकली, देर शाम तक नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद बुधवार सुबह छात्रा की मां की तहरीर पर किशनपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

प्रदर्शन वाले दिन स्कूल पहुंची थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंची थी. उसी दिन विद्यालय में छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल आने के बाद ही छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक प्रदर्शन और छात्रा के लापता होने के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

जेन-अल्फा के प्रदर्शन ने बटोरी थीं सुर्खियां

मंगलवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था. बताया जा रहा है कि कॉलेज के चार छात्र दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन से प्रेरित होकर लौटे थे. इसके बाद उन्होंने विद्यालय की शिकायतों और अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई, जिसमें बड़ी संख्या में अन्य छात्र भी शामिल हो गए.

सुबह करीब 10:30 बजे छात्र-छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर विद्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई.

प्रशासन ने दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. काफी देर तक चली वार्ता के बाद छात्रों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. विद्यालय में तत्काल पंखों और पेयजल की व्यवस्था कराई गई. प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के लिए पानी और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई थी. जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विद्यालय में अब स्थिति सामान्य है.

एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जांच शुरू कर दी है. छात्रा की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और छात्रा की गतिविधियों की जांच कर रही है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार खोजबीन की जा रही है. पुलिस का कहना है कि छात्रा की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

Latest News

Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा उसी...
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Follow Us