Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फेरों के बाद बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन ने किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

Fatehpur News: फेरों के बाद बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन ने किया इनकार, बैरंग लौटी बारात
फतेहपुर दूल्हे के बेहोश होते ही दुल्हन ने किया इंकार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में एक शादी अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गई. सात फेरे लेने के बाद दूल्हा बेहोश हो गया और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे गांव को हैरान कर दिया

Fatehpur News: शादियों में नाच-गाना और खुशियों का माहौल होता है, लेकिन फतेहपुर जिले में एक शादी अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गई. मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र से असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र आई बारात में सब कुछ ठीक चल रहा था. शादी की रस्में हुईं और सात फेरे भी हुए, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने शादी का पूरा माहौल बदल दिया.

शादी बनी हंगामा, फेरों के बाद दूल्हा बेहोश

फतेहपुर (Fatehpur) शनिवार की रात असोथर थाना क्षेत्र में बारात धूमधाम से पहुंची. मेहमानों का शानदार स्वागत हुआ, शादी की रस्में हुईं, और सात फेरे भी पूरे हो गए। सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब कलेवा की रस्म हो रही थी, तभी दूल्हा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा. 

शादी का माहौल खुशी से मातम में बदल गया. मेहमान घबरा गए, और दुल्हन के परिवार को शक हुआ कि दूल्हे को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसी वजह से लड़की वालों ने विदाई से इनकार कर दिया. 

कलेवा के दौरान बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी

रविवार सुबह जब कलेवा की रस्म निभाई जा रही थी, तभी दूल्हा अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा. शादी में मौजूद लोग घबरा गए. लड़की पक्ष को शक हुआ कि दूल्हे को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है, और उन्होंने विदाई से इनकार कर दिया. दूल्हे के परिजनों ने लाख समझाने की कोशिश की, मगर दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

पंचायत में घंटों चला मामला, आखिरकार लौटी बारात

मामला बढ़ता देख गांव के वरिष्ठ लोगों की पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. अंत में फैसला हुआ कि शादी रद्द कर दी जाएगी और दोनों पक्षों द्वारा दिए गए उपहार और गहने वापस कर दिए जाएंगे. रविवार दोपहर, बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई. यह नजारा देखकर गांव में चर्चा शुरू हो गई

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us