Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर का बिजली कर्मचारी चला रहा था चोरी से ट्यूबबेल ! प्रवर्तन दल और एंटी पॉवर थेप्ट ने की बड़ी छापेमारी

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर का बिजली कर्मचारी चला रहा था चोरी से ट्यूबबेल ! प्रवर्तन दल और एंटी पॉवर थेप्ट ने की बड़ी छापेमारी
फतेहपुर बिजली विभाग का कर्मचारी चला रहा था चोरी से नालकूप छापेमारी में दर्ज हुआ मुक़दमा : फोटो वीडियो स्क्रीन शॉट

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रवर्तन दल और एंटी पावर थेप्ट ने छापेमारी करते हुए बिजली विभाग में कार्यरत टीजी 2 के गांव में चोरी से चल रहे ट्यूबवेल को पकड़ा. मामला असोथर थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा का है. एंटी पावर थेप्ट ने एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर में बिजली विभाग का TG2 चला रहा था चोरी से ट्यूबवेल

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली विभाग (UPPCL) में कार्यरत टीजी 2 कटिया लगाकर कृषि कार्य के लिए ट्यूबवेल चला रहा था. शनिवार दोपहर प्रवर्तन दल और एंटी पॉवर थेफ्ट की सयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए निजी नलकूप को पकड़ा. बताया जा है कि शांतिनगर पॉवर हाउस में बतौर टीजी 2 तैनात धीरेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चोरी से ट्यूबवेल चला रहे थे.

मामला असोथर थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा का है. जानकारी के मुताबिक सयुक्त टीम ने मौके से थ्री फेज केबिल से एलटी लाइन कनेक्शन साथ ही 10 हॉर्स पावर की मोटर लगाकर ट्यूबवेल को मौके से पकड़ा है. इस पूरे प्रकरण में थरियांव उपकेंद्र राकेश कुमार यादव की ओर से बिजली चोरी की एफआईआर एंटी पॉवर थेफ्ट थाना फतेहपुर में दर्ज कराई गई है.

आम लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ने वाले खुद धरे गए 

फतेहपुर में बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी और धर पकड़ जारी है. इसी के चलते प्रवर्तन दल कौशांबी की टीम और एंटी पॉवर थेफ्ट की टीम थरियांव उपकेंद्र के क्षेत्रांतर्गत शनिवार को सूबेदार का पुरवा गांव पहुंची. टीम से साथ एसडीओ यश तनेजा और जेई राकेश कुमार यादव मय फोर्स के साथ गांव के बिजली कनेक्शन चेक कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान वो धीरेंद्र कुमार के परिसर पहुंचे तो देखा कि वहां एलटी लाइन से थ्री फेज केबल से 10 हॉर्स पावर की एक ट्यूबवेल संचालित हो रही थी. जानकारी करने पर प्राप्त हुआ की काफी समय से बिजली चोरी करते हुए ट्यूबवेल कृषि कार्य ले लिए चलाई जा रही है. थरियांव उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार यादव ने इस पूरे मामले में विद्युत चोरी की धाराओं में एंटी पॉवर थेप्ट थाना फतेहपुर में धीरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

बिजली कर्मी द्वारा बिजली चोरी पर विभाग कर सकता है कार्रवाई 

धीरेंद्र कुमार फतेहपुर के शांतिनगर पॉवर हाउस में बतौर टीजी टू पद पर कार्यरत हैं साथ ही एंटी पॉवर थेफ्ट के साथ बिजली चोरी करने वाले घरों में छापेमारी करते हैं. उनके द्वारा खुद बिजली चोरी की इस घटना के बाद विद्युत विभाग उन पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है. जानकारों की माने तो इस घटना के बाद विभागीय कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us