Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का ग़जब कारनामा ! महिला की कर दी गलत सर्जरी

Fatehpur UP News: फतेहपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का ग़जब कारनामा ! महिला की कर दी गलत सर्जरी
फतेहपुर सदर अस्पताल पहुंची पीड़ित महिला आशा देवी : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिला अस्पताल के दंत चिकित्सक (Dentist) डॉ0 शरद ने एक ऐसा कारनामा कर दिया जिससे सब भौचक्के रह गए. आरोप है कि दांत का इलाज कराने आई महिला की गलत सर्जरी कर दी. पीड़ित महिला ने प्राचार्य और सीएमएस से इसकी शिकायत की है.

फतेहपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने की गलत सर्जरी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डॉक्टर की गलत सर्जरी से एक महिला बुरी तरह आहत हो गई. बताया जा रहा है कि दांत के इलाज के लिए आशा देवी मंगलवार को सदर अस्पताल गई थी जहां डॉक्टर ने खराब दांत को निकलवाने की बात कही और 100 रुपए भी लिए लेकिन सर्जरी के दौरान महिला का सही (स्वस्थ) दांत उखाड़ दिया. जानकारी होने पर आशा देवी बहुत आहत हुई और शिकायत के लिए प्रशासनिक भवन पहुंच गई.

दंत विभाग के एचओडी पर लगा गलत सर्जरी का आरोप

फतेहपुर के कंधईया गांव की रहने रहने वाली आशा देवी पत्नी करन सिंह शहर के तांबेश्वर के पास रहती हैं. दांत के दर्द से पीड़ित महिला मंगलवार को जिला पुरुष अस्पताल के दंत विभाग पहुंची. डॉक्टर ने महिला से दांत उखाड़ने की बात कही और दांतों को इंजेक्शन से सुन्न कर दिया.

fatehpur_distric_hospital
फतेहपुर सदर अस्पताल : Image Credit Original Source

जिस दांत को उखाड़ना था उसको ना उखाड़ कर डॉक्टर ने महिला का सही (स्वस्थ) दांत उखाड़ दिया और पर्चे पर दवा लिखकर घर जाने को कहा. बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला घर पहुंची और एनेस्थीसिया का असर समाप्त हुआ तो महिला दर्द से कराहने लगी. आशा देवी ने जब अपने दांत को चेक किया तो पाया की जिस दांत को उखाड़ना था उसकी जगह डॉक्टर ने गलत दांत उखाड़ दिया. 

जब महिला की शिकायत सुन जोर से हंसने लगे प्राचार्य 

फतेहपुर के सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा गलत सर्जरी करने पर पीड़ित महिला आशा देवी बुधवार को जिला पुरुष अस्पताल के प्रशासनिक भवन पहुंची. मौके पर मौजूद रहे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर0पी0 सिंह को जब शिकायती पत्र दिया गया तो एक्शन लेने के बजाए वो जोर जोर से हंसने से लगे. पीड़ित महिला इससे भावुक हो गई बाद में प्रभारी सीएमएस को शिकायती पत्र देने को कहा. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

प्रभारी सीएमएस ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई

पीड़ित महिला के शिकायती पत्र देने के बाद जब डॉक्टर का खुलिया पूछा गया तो ज्ञात हुआ की दंत विभाग के एचओडी डॉ शरद पर ही महिला आरोप लगा रही है. जिला पुरुष अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ सतीश कुमार ने कहा कि कमेटी बनाकर इस शिकायत की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने के बाद कड़ी कार्रवाई होगी

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us