Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्रा के सुसाइट पर कुमार विश्वास ने जो कहा उसे पढ़ना चाहिए ! मेरिट लिस्ट से महज़ 3 अंक कम थे

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्रा के सुसाइट पर कुमार विश्वास ने जो कहा उसे पढ़ना चाहिए ! मेरिट लिस्ट से महज़ 3 अंक कम थे
फतेहपुर की छात्रा साक्षी के सुसाइट करने पर कुमार विश्वास ने किया कमेंट : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट से चूकी छात्रा साक्षी के आत्महत्या करने पर देश के कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने अभिवावकों को जो सलाह दी है उसे पढ़ना चाहिए

फतेहपुर में हाईस्कूल की छात्रा ने आहत होकर किया सुसाइट

उत्तर प्रदेश (Utttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हाईस्कूल की छात्रा ने मेरिट लिस्ट में महज़ तीन अंक पीछे रहने पर आत्महत्या कर ली है. मामला जाफरगंज (Zafarganj) थाना क्षेत्र पांडेपुर का है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश की टॉप 10 सूची में तीन नंबर कम आने पर छात्रा साक्षी (16) मानसिक रूप से परेशानी हो गई थी. मां बाप के समझाने के बावजूद हो डिप्रेशन का शिकार हो गई और बीते सोमवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी. 

95 वें फीसदी अंक अर्जित करने के बाद भी दुःखी थी छात्रा, कुमार ने की अपील

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर की रहने वाली साक्षी (16) पुत्री योगेंद्र सिंह ने कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर बंसतखेड़ा फतेहपुर की छात्रा थी. उसने 2024 की हाईस्कूल की परीक्षा में 95.03 फीसदी अंक अर्जित किया था. बताया जा रहा है कि उसके माता पिता काफी खुश थे. स्कूल में उसका सम्मान हुआ था लेकिन उसके मन में एक टीस भरी हुई थी.

साक्षी के स्कूल के एक छात्र के उससे 3 अंक ज्यादा थे और उसने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था. साक्षी के तीन नंबर कम होने से वो परेशान रहने लगी और डिप्रेशन में चली गई. उसके माता पिता ने उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा. बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की रात को घर के बगल में स्थित पेड़ से लटक कर उसने मौत को गले लगा लिया.घटना के बाद देश के कवि कुमार विश्वास ने एक्स में लिखा कि

"प्रिय अभिवावको, अध्यापकों और प्राप्तांक से मेधा-प्रतिभा व सफलता तय करने वाले औसत-बुद्धि सामाजिक टिप्पणीकारों, अपने असफल सपनों का बोझ मासूम बच्चों की स्वप्नदर्शी पलकों पर मत लादो, दुनिया को थोड़ा जीने भी दो यार"

कुमार का यह पोस्ट लगातार वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद साक्षी के माता पिता बहुत दुखी हैं और उनका रो रो कर बुरा हाल है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

फतेहपुर डीआईओएस ने की छात्रों से अपील 

साक्षी की मौत के बाद फतेहपुर जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा है कि अंक कम आना सफलता का पैमाना नहीं होता है. मेहनत करनी चाहिए और अच्छे अंक भी अर्जित करने चाहिए लेकिन अगर कम अंक आ गए तो वो आपकी सफलता को केंद्रित नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे उदाहरण हैं कि कम अंक वाले आज बहुत सफल व्यक्ति हैं. डीआईओएस ने अभिवाहकों से भी कहा कि बच्चों को प्यार से समझाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us