Fatehpur News: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो बाइकों की भिड़ंत से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. मामला सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के देशराजपुर के पास का है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.
Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के देशराजपुर के पास हुई है.
जानकारी के मुताबिक दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं जिससे दर्दनाक हादसा हो गया. सूचना पर पहुंची ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.
सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

वहीं, दूसरी बाइक (UP71AW6763) सवार श्याम सिंह (23 वर्ष) पुत्र रामकृपाल, निवासी ग्राम डिहवा सलेमपुर, थाना थरियांव, की मौके पर ही मौत हो गई. उसके साथ बाइक पर बैठे मुकेश (24 वर्ष) पुत्र लल्लू गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज सीएससी हथगांव में जारी है.
सूचना पर पहुंची पुलिस, शवों को पोस्टमार्टम भेजा
थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ जाने से हादसा हुआ है. घायलों को इलाज के लिए खागा और हथगाम भेजा गया है. उन्होंने कहा कि दोनों चालकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है.
