Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में बेटों और पत्नी ने कर दी किसान की हत्या ! वजह ये बताई जा रही है

Fatehpur News Today: फतेहपुर में बेटों और पत्नी ने कर दी किसान की हत्या ! वजह ये बताई जा रही है
फतेहपुर किसान की हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर (Fatehpur) में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड (Sensational murder Case) का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है. घटना को अंजाम देने वाले और कोई नहीं बल्कि मास्टरमाइंड पत्नी और उसके दोनों बेटे थे, जिन्होंने प्रॉपर्टी के लालच (Greed For Property) में अपने ही पिता की हत्या (Killed Father) कर डाली. पुलिस ने पत्नी समेत दोनों बेटों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है और हत्याकांड में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिए हैं.

दो दिन पूर्व हुई किसान की हत्या का 48 घण्टे के भीतर खुलासा

फतेहपुर जिले के जहानाबाद (Jahanabad) थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशनपुर गांव में रहने वाले हरिश्चन्द्र का रक्तरंजित शव दो दिन पूर्व ट्यूबवेल के पास बरामद हुआ था. हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने टीमों का गठन करते हुए सर्विलांस की मदद से इस घटना के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

सनसनीखेज वारदात की मास्टरमाइंड निकली पत्नी

जानकारी के मुताबिक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले और कोई नहीं बल्कि मृतक की पत्नी मास्टरमाइंड थी जबकि उसके दो बेटों ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशनपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र जो कि किसान थे. बताया जा रहा है कि पिछले 12 वर्षों से पत्नी निर्मला देवी व दोनों बेटों राजकुमार व अशोक कुमार से अलग रह रहे थे.

fatehpur_jahanabad_kisan_murder
फतेहपुर हत्या : फोटो साभार युगान्तर प्रवाह

हरिश्चंद्र के दोनों बेटे सूरत में बुनाई-कढ़ाई का काम करते थे. मामले का खुलासा करते हुए फतेहपुर एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 6 माह पूर्व हरिश्चंद्र ने एक प्लाट 1 लाख 40 हज़ार रुपये का बेंचा था. दूसरे गांव में रह रही हरिश्चंद्र की पत्नी निर्मला देवी को जब यह बात पता चली तो उसे यह शंका होने लगी कि कहीं यह पूरी प्रॉपर्टी ना बेंच दे और हमारे हाथ कुछ भी ना लगे.

प्रॉपर्टी के लालच में दोनों बेटों ने कर दी हत्या

निर्मला देवी ने अपने दोनों बेटों को सूरत फोन मिलाया और इस पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद प्रापर्टी के लालच में दोनों बेटे सूरत से यहां आ धमके और फिर पूरी घटना की साजिश रची गयी. इस पूरे घटना की मास्टरमाइंड पत्नी निर्मला देवी थी जिसने बेटों को बताया कि यह प्रॉपर्टी तुम्हारी भी हो सकती है. जिसके बाद तीनों के बीच यानी मां और बेटों में हुई बातचीत में तय हुआ कि हरिश्चंद्र को रास्ते से हटा दिया जाए तो ही बेहतर रहेगा. फिर योजना के तहत 13 फरवरी को जब हरिश्चंद्र खाना खाकर खेत के पास बने ट्यूबवेल पर सोने के लिए गया ही था. तभी दोनों बेटों ने अपने पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए थे.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

भागने की तीनों फिराक में थे, धरे गए

मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया. सर्विलांस टीम की मदद से जहानाबाद पुलिस ने बस स्टॉप से मां और बेटो को गिरफ्तार कर लिया यह तीनों यहां से भागने की फिरॉक में थे. पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हुए खून से सने आलाकत्ल भी बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने घटना के 48 घण्टे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों पर अग्रिम कार्रवाई कर जेल भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us