Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: गोगा की शादी में हर्ष फायरिंग ! शौक ने मेहमानों को पहुंचाया अस्पताल, आरोपी का "शौर्य" देख पुलिस भी चकित

Fatehpur News: गोगा की शादी में हर्ष फायरिंग ! शौक ने मेहमानों को पहुंचाया अस्पताल, आरोपी का
फतेहपुर में हर्ष फायरिंग से तीन लोग घायल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी समारोह के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) होने लगी जिससे तीन लोग घायल हो गए. मामला जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के कस्बे का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें कानपुर रैफर कर दिया गया.

Fatehpur News: शादी-ब्याह का माहौल हो, बैंड-बाजा बज रहा हो और अचानक गोलियों की गूंज सुनाई न दे ऐसा भला कैसे हो सकता है? परंपराओं के नाम पर बंदूक उठाने वाले महानुभावों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है.

सोमवार रात जहानाबाद के एक शादी समारोह में, युवक ने खुद को "एक्शन हीरो" समझते हुए ऐसी ताबड़तोड़ फायरिंग की कि तीन मेहमान सीधे अस्पताल पहुंच गए. शादी की खुशी अचानक हॉरर फिल्म में तब्दील हो गई, और स्टेज पर डांस कर रहे लोग ऐसा भागे कि किसी को दिखाई नहीं दिए.

मर्दानगी का प्रदर्शन, मेहमानों की कुर्बानी

फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के कस्बे के काजी टोला निवासी मोहम्मद गोगा सिद्दीकी की बेटी की शादी में घाटमपुर से आई बारात खूब धूमधाम से चल रही थी. तभी, एक साहसी युवक ने तय किया कि उसकी मौजूदगी सिर्फ खाना खाने तक सीमित नहीं रहेगी उसका योगदान ऐतिहासिक होना चाहिए.

रात करीब 10:30 बजे, जनाब ने बंदूक निकाला और "बुलेट का स्वागत फूलों से किया जाएगा" की तर्ज़ पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. नतीजा ये रहा कि 60 वर्षीय अली मुल्ला, 35 वर्षीय शमशाद और 45 वर्षीय अखिलेश को इस झटके में सीधे अस्पताल के लिए रवाना हो गए. फायरिंग करने वाला भी स्कॉर्पियो से फरार हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पुलिस ने की शौर्यबाज की पहचान, दर्ज हुआ मुकदमा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायलों को जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि हर्ष फायरिंग से घायल लोग खतरे से बाहर हैं. आरोपी की पहचान हो गई है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us