Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर भीषण सड़क हादसा ! महाकुंभ जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक की मौत चार घायल

Fatehpur News: फतेहपुर भीषण सड़क हादसा ! महाकुंभ जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक की मौत चार घायल
फतेहपुर में सड़क हादसा, नोएडा से प्रयागराज जा रहा था परिवार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नोएडा से प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार हादसे का शिकार हो गई. घटना में बेटे की मौत हो गई वहीं पिता सहित चार लोग घायल हो गए.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार सुबह खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के नेशनल हाइवे उमरा गांव के पास हुई है.

जानकारी के मुताबिक नोएडा की कार को बेटा चला रहा था और पिता सहित चार लोग उसमें बैठे थे जिसमें महिलाएं भी थीं. अचानक कार अनियंत्रित होकर मौरंग लदे ट्रक में पीछे से घुस गई जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरदो सीएचसी भेजा जहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर रैफर कर दिया.

नोएडा से प्रयागराज जा रहे थे श्रद्धालु, बेटे की मौत चार घायल

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर महाकुंभ जा रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया.

बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-22 निवासी अनिल कुमार गुप्ता अपने कार चालक बेटे शिवम गुप्ता (27), सुषमा, लक्ष्मी, विजय के साथ निजी वाहन से प्रयागराज (Prayagraj) जा रहे थे तभी सुबह करीब 8 बजे अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस, कानपुर रैफर

नेशनल हाइवे पर हुए हादसे की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस घायलों को हरदो सीएचसी ले गई जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया. खागा थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा कहते हैं कि हालत गंभीर होने के चलते सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया है. उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us