Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में अवैध कब्जेदारों की फर्जी सूचना पर पहुंचे अधिकारी, गांव में हो रहा था ये काम

Fatehpur News: फतेहपुर में अवैध कब्जेदारों की फर्जी सूचना पर पहुंचे अधिकारी, गांव में हो रहा था ये काम
फतेहपुर के मोहम्मदपुर गांव में चकरोड निर्माण : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में बहुआ ब्लॉक (Bahua) के अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गलत सूचना पर अधिकारी वहां पहुंच गए. सूचना देने वाले वही लोग थे जिन्होंने कई बीघे ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है.

Fatehpur Bahua News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांव को समृद्ध बनाने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है. जिसके लिए अधिकारियों को सख्त खिदायत दी गई है की ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए. लेकिन सालों से जमीनों में कब्जा करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला फतेहपुर के बहुआ (Bahua) ब्लॉक के अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव का है जहां ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जा हटाते हुए चक रोड का निर्माण कर रहे थे तभी एक गलत सूचना पर अधिकारी गांव पहुंच गए.

अवैध कब्जा हटता देख अधिकारियों को दी गलत सूचना

फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में ग्राम प्रधान शिव बालक प्रजापति शुक्रवार को चक रोड का निर्माण कार्य करवा रहे थे. जिसके लिए उन्होंने जेसीबी से रोड के आस पास पड़ें गोबर के ढेर को हटवाने लगे. तभी अवैध कब्जा हटता देख ग्राम के कुछ अराजक तत्वों ने ब्लाक सहित जिले के अधिकारियों को गलत सूचना दे दी की ग्राम प्रधान जेसीबी से चक रोड की मिट्टी पुराई का काम कर रहे हैं. देखते ही देखते संबंधित ब्लॉक के अधिकारी वहां पहुंच गए जिससे वहां हड़कंप मच गया लेकिन गांव पहुंचे अधिकारियों ने जब मौके का निरीक्षण किया तो सूचना गलत पाई गई.

गांव की कई बीघे जमीन पर अराजकतत्वों का है कब्जा

मोहम्मदपुर गांव के प्रधान शिव बालक प्रजापति बताते हैं कि चक रोड निर्माण के लिए ग्रामीणों को पहले नोटिस दिया गया था जिससे कई लोगों ने खुद अपने गोबर के ढेर को हटा लिया है. लेकिन कुछ अराजक तत्वों को मंजूर नहीं था जिसके लिए जेसीबी का इस्तेमाल करना पड़ा.

उन्होंने कहा की शनिवार को भी अधिकारी मौके का निरीक्षण करने आए थे. शिव बालक कहते हैं की गांव के कुछ लोग कई बीघे ग्राम समाज की जमीन जबरन कब्जा करके बैठे हैं जिसके लिए अधिकारियों को भी सूचित किया गया है. वहीं जब संबंधित लेखपाल धर्मवीर सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि पंचद्र दिन पहले गांव में नाप की गई थी और चक रोड के लिए चिन्हांकन किया गया था. अगर उन्हें विवाद की सूचना मिलती है तो उचित कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us