Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News in Hindi: भारत-पाक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद फतेहपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, 15 संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी

Fatehpur News in Hindi: भारत-पाक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद फतेहपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, 15 संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी
फतेहपुर पुलिस अलर्ट मोड पर बड़ी चौकसी: Image Credit Fatehpur Police

Fatehpur News In Hindi

भारत-पाक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जिले में 15 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Fatehpur News in Hindi: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के चंद घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग और ड्रोन गतिविधियों की खबरों के बाद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. दोआबा क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस ने 15 अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

जिले में 15 संवेदनशील स्थानों की हुई पहचान

मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) ने बताया कि जिले में 15 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जिन्हें अतिसंवेदनशील माना गया है. इनमें तांबेश्वर मंदिर, शिवराजपुर का राधाकृष्ण मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, कलेक्ट्रेट, कचहरी, तहसील, तेल व गैस पाइपलाइन तथा कुछ ऐतिहासिक इमारतें शामिल हैं. इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और चौकसी को 24 घंटे के लिए सख्त कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, भड़काऊ पोस्ट कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि मौजूदा तनावपूर्ण माहौल में सोशल मीडिया पर अफवाहें या भड़काऊ पोस्ट शेयर करना अपराध की श्रेणी में आएगा. पुलिस ने जिलेवासियों को चेतावनी दी है कि बिना जांचे-परखे कोई भी फोटो, वीडियो या कमेंट शेयर न करें. अगर किसी की पोस्ट से माहौल बिगड़ता है या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ड्रोन से निगरानी, हर मूवमेंट पर पुलिस की नजर

जिले में सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी कर रही है. साथ ही पीआरवी और मोबाइल वैन भी लगातार गश्त कर रही हैं. पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद रहें. हर वाहन की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे अलर्ट मोड पर फोर्स

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले की पुलिस 24 घंटे नागरिकों की सुरक्षा में लगी हुई है. थानों और चौकियों में लगातार बैठकें हो रही हैं और लोगों को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

जनता से सहयोग की अपील, अफवाहों से बचें

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें जनसहयोग अहम भूमिका निभा सकता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us