Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur IPS Anoop Singh: फतेहपुर को मिला सख्त पुलिस कप्तान ! अनूप सिंह के तेवर देख कांपे मातहत, क्या राजनीतिक दबाव बनेगा रुकावट?

Fatehpur IPS Anoop Singh: फतेहपुर को मिला सख्त पुलिस कप्तान ! अनूप सिंह के तेवर देख कांपे मातहत, क्या राजनीतिक दबाव बनेगा रुकावट?
फतेहपुर पहुंचे नवागत SP अनूप कुमार सिंह: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नवागत एसपी अनूप सिंह ने चार्ज संभालते ही सख्त तेवर दिखाए. पहली बैठक में ही लापरवाह पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी और राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर निष्पक्ष कार्रवाई का ऐलान किया. अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की प्राथमिकता तय की गई है.

IPS Anoop Singh SP Fatehpur: जिले को नया पुलिस कप्तान मिला है, और पहले ही दिन उन्होंने ये साफ कर दिया कि अब लापरवाही, ढिलाई और राजनीति से पुलिसिंग नहीं चलेगी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए, जिससे मातहतों में खलबली मच गई है.

शुरू की जनसुनवाई, हर शिकायत को गंभीरता से लिया

एसपी अनूप सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) ने बुधवार 7 मई को चार्ज लेने के तुरंत बाद सुबह से 12 बजे तक पुलिस कार्यालय में आम जनता की शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई में आए लोगों ने जमीन विवाद, महिलाओं के उत्पीड़न और स्थानीय दबंगों की शिकायतें कीं. (कौन हैं अनूप सिंह क्लिक करें)

जिन्हें उन्होंने बेहद गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इससे लोगों में एक नई उम्मीद जगी है कि अब पुलिस प्रशासन आम जनता की आवाज को प्राथमिकता देगा.

पहली बैठक में ही मातहतों को संदेश: काम करो या हटो

जनसुनवाई के बाद अनूप सिंह ने जिले भर के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की, जो करीब डेढ़ घंटे चली. इस बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "थानों और चौकियों पर तैनाती केवल योग्यता के आधार पर की जाएगी, न कि किसी सिफारिश या दबाव से" उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लापरवाह और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि कोई राजनीतिक दबाव कार्रवाई में बाधा बनने की कोशिश करेगा, तो उससे भी सख्ती से निपटा जाएगा.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर की निगरानी होगी सख्त

एसपी अनूप सिंह (IPS Anup Singh) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करना है. इसके तहत ऑपरेशन त्रिनेत्र को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ "कठोरतम कार्यवाही" की जाएगी और किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज, मातहतों में बेचैनी

जैसे ही अनूप सिंह ने जिले में कदम रखा, पुलिस महकमे में उनके पुराने कार्यकालों की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई दरोगा और इंस्पेक्टर उनके पहले के जिलों में किए गए फैसलों को याद कर रहे थे.

कोई उनकी सख्ती की मिसाल दे रहा था, तो कोई उनके द्वारा की गई कार्रवाईयों को लेकर सहमा हुआ नजर आया. सभी यह जानने को उत्सुक थे कि ‘नया कप्तान किस मिजाज का है.

निष्पक्षता और जवाबदेही की उम्मीद या फिर राजनीति डालेगी ब्रेक?

अनूप सिंह की पहली झलक से यह साफ हो गया है कि जिले की पुलिस अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी. आम जनता को न्याय दिलाने, महिला सुरक्षा बढ़ाने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए नई रणनीति के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

लेकिन सवाल यह है कि क्या वह पूरी आज़ादी से काम कर पाएंगे? या फिर राजनीतिक दबाव, सिफारिशें और रसूखदारों का हस्तक्षेप उनके इरादों को कमजोर कर देगा? जवाब आने वाला वक्त देगा, लेकिन फिलहाल जिले को एक सख्त और निडर कप्तान मिल चुका है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us