Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बीच चौराहे पति ने किया कुछ ऐसा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में बीच चौराहे पति ने किया कुछ ऐसा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर में बीच चौराहे पत्नी को तीन तलाक (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पेशी में आई महिला के पति ने बीच चौराहे तीन तलाक (Tripal Talaq) दे दिया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है.पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सरेराह बीच चौराहे पर तीन तलाक (Tripal Talaq) दे दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के कचेहरी का है. बताया जा रहा है कि न्यायालय में वाद के दौरान महिला सुनवाई के लिए गई तभी पति ने गुस्से में तीन तलाक दे दिया.

बीच चौराहे पति का "तलाक तलाक तलाक"

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के मसवानी निबहरा की रहने वाली हुस्ना बानो की शादी बांदा (Banda) के तिंदवारी थाना क्षेत्र के संतोष नगर निवासी अनवर अली से हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग की जा रहा था.

जब मांग पूरी नहीं हुई, तो हुस्ना को प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. इस अन्याय के खिलाफ हुस्ना बानो ने फतेहपुर कोर्ट में वाद दायर किया था. जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर 2024 को वह अपनी मां के साथ कोर्ट में पेशी के लिए गई थी.

पेशी के बाद जब वो लौट रही थी तभी चौराहे पर पति अनवर अली और ससुर असगर अली वहां पहुंचे और हुस्ना पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे. जब हुस्ना ने मुकदमा वापस लेने से इनकार किया, तो गुस्से में पति ने ससुर के कहने पर बीच चौराहे पर ही तीन बार "तलाक-तलाक-तलाक" कहकर शादी तोड़ दी.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

दहेज वापस मांगा तो लाश भी नहीं मिलेगी

पति के तलाक देने के बाद हुस्ना के पैरों तले जमीन ख़िसक गई और वो रोने लगी. पीड़िता की मां ने बेटी को रोता देख कहा कि जब तलाक दे दिया है तो दहेज का सामान भी वापस कर दो. इस बात से भड़कते हुए आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और धमकी देते हुए कहा अगर सामान वापस मांगा तो लाश भी ढूंढने से नहीं मिलेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

पति और ससुर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पति और ससुर की धमकी से आहत हुस्ना कोतवाली पहुंची लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद पीड़ित ने एसपी का दरवाजा खटखटाया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के आदेश पर पति अनवर अली और ससुर असगर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us