Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बजरंग दल के संयोजक पर हमला ! घर में घुसकर तमंचे से किया वार

Fatehpur News: फतेहपुर में बजरंग दल के संयोजक पर हमला ! घर में घुसकर तमंचे से किया वार
फतेहपुर में बजरंग दल संयोजक के ऊपर हमला : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बजरंग दल (Bajrang Dal) के संयोजक को दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा और तमंचे से वार करते हुए घायल कर दिया. सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज की घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया. पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

फतेहपुर में बजरंग दल के संयोजक के ऊपर हमला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में बजरंग दल (Bajrang Dal) के संयोजक अमित सिंह शानू को दबंगों के हिलाफ सीएम पोर्टल में शिकायत करना भारी पड़ गया. शनिवार की शाम सात दबंगों ने मिलकर शानू सिंह को घर में घुसकर तमंचे के बल पर मारा पीटा. बताया जा रहा है कि जान बचाते हुए वो घर से भागे और शोर मचाया तो मुहल्ले वाले इक्ट्ठा हो गए जिन्हें देख अराजकतत्व वहां से भाग खड़े हुए. पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर धड़पकड़ शुरू कर दी है.

तालाबी नम्बर पर हो रहा था कब्जा, सीएम पोर्टल पर शिकायत

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज रेलबाजार के रहने वाले अमित सिंह उर्फ शानू बजरंग दल के संयोजक हैं उन्होंने गुरुद्वारे के पीछे तालाबी गाटा संख्या 2188 में अवैध कब्जे को लेकर पिछली 6 जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी. युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए शानू सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद संबंधित लेखपाल ने शिकायत को सही पाया और प्रशासन ने वहां के अवैध कब्जे को रुकवा दिया.

crime_in_fatehpur

उन्होंने कहा कि शिकायत से नाराज राजेश सिंह उर्फ बबलू, बृजेश सिंह उर्फ पप्पू, दिनेश सिंह उर्फ भोली पुत्रगण स्व0 रामबहादुर शनिवार शाम करीब चार बजे तालाबी नम्बर पर मिट्टी पुराई का काम करने लगे जानकारी होने पर मैने प्रशासन को जानकारी दी तो सभी दबंग अपने अन्य चार साथियों सहित मेरे घर के अंदर घुसकर तमंचे के बल पर मारने लगे. शानू ने कहा कि किसी तरह वह जान बचाकर घर से भागे और मोहल्ले में शोर मचाने लगे. मुहल्ले वासियों के आने पर सभी अराजकतत्व वहां से भाग खड़े हुए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा 

अमित सिंह शानू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि उन्हें सर और हाथ पर गंभीर चोट आई है. सदर कोतवाली प्रभारी ने शानू सिंह की तहरीर पर राजेश सिंह उर्फ बबलू, बृजेश सिंह उर्फ पप्पू, दिनेश सिंह उर्फ भोली पुत्रगण स्व0 रामबहादुर निवासी रेलबाजार सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही उनको पकड़ने के लिए धड़पकड़ शुरू कर दी है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us