Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam News: यूपी में फिर बदला मौसम ! तूफान और बारिश का अलर्ट, क्या फसलों को होगा नुकसान?

UP Mausam News: यूपी में फिर बदला मौसम ! तूफान और बारिश का अलर्ट, क्या फसलों को होगा नुकसान?
यूपी में बदला मौसम IMD का Alert जारी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP IMD Alert

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है (IMD Alert)vजहां एक ओर यह बदलाव गर्मी से राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए नई चुनौतियां भी खड़ी कर रहा है. बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है.

UP Mausam News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए तेज़ आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी (IMD Alert) किया है. गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और शुक्रवार को भी यही हाल है जिससे बारिश की संभावना और बढ़ गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को गिरकर 28.9 डिग्री सेल्सियस हो गया. पिछले कुछ दिनों से फरवरी के महीने में ही लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब बदले मौसम से राहत की उम्मीद है. तेज धूप के कारण लोग पंखे तक चलाने लगे थे, लेकिन बदलते मौसम ने गर्मी से कुछ राहत दी है.

आगामी दो दिनों तक बारिश और तूफान का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. सुबह से ही बादल छाने से आंधी की संभावना है. दिन का तापमान और गिर सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 

किसानों की मुश्किलें बढ़ीं, फसल को खतरा

मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ सकता है. तेज़ हवाओं और बारिश से आलू, गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है. खेतों में अधिक नमी होने के कारण आलू की खुदाई प्रभावित हो सकती है, वहीं तेज़ हवाओं से गेहूं और सरसों की फसल गिरने का खतरा है. 

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल को तेज़ हवा और बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान होता है. जब फसल खेत में गिर जाती है, तो उत्पादन क्षमता कम हो जाती है. किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसल की सुरक्षा के उपाय करें. 

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर जारी रह सकता है. फरवरी के अंत में इस तरह की बारिश और आंधी असामान्य मानी जा रही है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us