Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मौत का मोड़ ! 5 श्रद्धालुओं की चली गई जान, 24 घायल

Fatehpur News: फतेहपुर में मौत का मोड़ ! 5 श्रद्धालुओं की चली गई जान, 24 घायल
फतेहपुर में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत, 24 घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो घंटे के अंदर एक ही जगह तीन घटनाएं हो गईं. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए. घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) के भारतपुर मोड़ की है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में तीन भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गएं. घटना शनिवार थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे के भारतपुर मोड़ की है. महज दो घंटे के भीतर सौ मीटर के दायरे में हुई घटनाओं से चारो ओर हड़कंप मच गया.

घायलों की चीख पुकार से सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कानपुर हैलेट के लिए रैफर किया गया है.

पहली दुर्घटना: खड़े ट्रेलर से टकराई इनोवा, एक की मौत, छह घायल

पहला हादसा शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे हुआ, जब प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक इनोवा कार भारतपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी.

इस भीषण टक्कर में राजस्थान के सांगानेर, जयपुर निवासी 37 वर्षीय विनय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनकी पत्नी मोनिका गुप्ता, भाई पीयूष गुप्ता, भाभी पायल गुप्ता, चालक इमामउद्दीन, प्रमोद गुप्ता और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए. 

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

दूसरी दुर्घटना: खड़ी बस में घुसी कार, एक श्रद्धालु की मौत

दूसरा हादसा सुबह 4:20 बजे हुआ, जब प्रयागराज जाने वाली लेन पर खड़ी एक बस में पीछे से तेज रफ्तार कार टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार 56 वर्षीय देवेंद्र कोहली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अमिता, बेटा अरुण और रोहित पुत्र विक्रमाजीत गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

तीसरी दुर्घटना: तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

तीसरी दुर्घटना सुबह 5:30 बजे हुई. बताया जा रहा है कि राजस्थान के धौलपुर जिले के सगतपुर थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप से लोग सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक गाड़ी भारतपुर मोड़ के पास रुकी, तो कुछ श्रद्धालु नीचे उतरकर खड़े हो गए.

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने खड़े श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मारते हुए घायल कर दिया. इस भीषण हादसे में 45 वर्षीय जसवंत पाल, 43 वर्षीय श्रीराम और 60 वर्षीय प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, लीला देवी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक पिकअप में तीन परिवारों के 20 लोग सवार थे. 

हादसों का मोड़ बना भारतपुर, 7 लोग कानपुर रैफर 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल सात लोगों को कानपुर हैलेट रैफर किया गया है. 

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us